
28 August 2025 Ka Rashifal: 28 अगस्त, गुरुवार को मेष राशि वाले बिजनेस की योजना बनाएंगे, समाज में सम्मान मिलेगा। वृष राशि वालों को इनकम का नया सोर्स मिल सकता है, ये वाहन सावधानी से चलाएं। मिथुन राशि वालों को धन हानि हो सकती है, ये बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन न करें। कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा और सफलता मिलेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Unique Ganesh Mandir: श्रीगणेश के 5 अजब-गजब मंदिर, कोई ऊंचे पहाड़ पर तो कोई श्मशान में
इस राशि के लोग बिजनेस के लिए नई योजना बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा से धन लाभ हो सकता है। पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे।
ये भी पढ़ें-
Rishi Panchami 2025: कब है ऋषि पंचमी, कैसे करें व्रत-पूजा? जानें मंत्र मुहूर्त और कथा
इस राशि के लोगों को इनकम का दूसरा सोर्स मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर बहस हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है। किसी से भी झूठा वादा न करें नहीं तो बाद में पछताएंगे।
काम टालने की आदत बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। घर या ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं। कोई अपना ही खास व्यक्ति आफको धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
इस राशि के लोगों को आज धन लाभ के एक के बाद एक कईं मौके मिलेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा पैसा खर्च होगा जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। ऑफिस में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। स्टूडेंटस को मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
इस राशि के लोगों की मुश्किलें खत्म होंगी। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं।
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। बेवजह कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। आज किसी को भी पैसा उधार न दें। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।
इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है लेकिन आपके मन को सुकून मिलेगा। मनचाहा भोजन मिलने खुशी मिलेगी।
इस राशि के बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ऑफिस में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है लेकिन इससे आगे जाकर आपको फायदा ही होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
आज आप किसी मसले में उलझ सकते हैं, जिसके कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।
इस राशि के लोगों को दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें नहीं तो बाद में नुकसान होगा। जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। मसालेदार भोजन से बचें नहीं तो पेट दर्द हो सकता है।
इस राशि के लोगों की मुलाकात आज पुराने मित्रों से हो सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में आपको मान-सम्मान मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।