
27 August 2025 Ka Rashifal: 27 अगस्त, बुधवार को मेष राशि वाले किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं, खर्च अधिक हो सकता है। वृष राशि वालों का प्रमोशन हो सकता है और पुराने विवाद खत्म होंगे। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, नई संपत्ति खरीद सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi 2025: श्रीगणेश के ये हैं 10 सबसे पावरफुल मंत्र
इस राशि के लोग किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। नौकरी में परेशानी का अनुभव होगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। पैसा कमाने के लिए रिस्क वाला काम करना पड़ेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, नहीं तो समस्या बड़ी हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Ganesh Aarti Lyrics In Hindi: ये है गणपति बाप्पा की 2 सबसे फेमस आरती
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जाने से फायदा होगा। परिवार में अगर कोई पुराना विवाद है तो आज वह हल हो सकता है। एक्स्ट्रा इनकम के योग भी बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनकर खुशी होगी।
बिजनेस-नौकरी के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ना चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।
इस राशि के स्टूडेंट्स को मनचाहा परीक्षा परिणाम मिलने से खुशी होगी। नई संपत्ति जैसे मकान-दुकान आदि खरीद सकते हैं। युवा अपने लक्ष्य के लेकर संकल्पित रहेंगे और सफल होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पति-पत्नी में चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है।
इस राशि के जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा आज मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। पुराने विवाद खत्म होंगे
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जमा पूंजी खर्च हो सकती है। ना चाहते हुए किसी से पैसा उधार भी लेना पड़ सकता है। बिजनेस की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं रहेंगी। जोखिम वाला काम करने से आपको बचना चाहिए।
इस राशि के लोगों को नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, इसे प्रमोशन का संकेत समझना चाहिए। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगा।
इस राशि के लोग दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। लव पार्टनर के अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। घर के लिए महंगी चीजों की खरीदी करने जा सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने को योग आज बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर सुनकर दिल खुश होगा। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है।
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध टूट सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है। पेट से जुड़ी बीमारियां परेशान करेंगी। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशान करने वाला है। सेहत का ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों को पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। अगर कोई कर्ज है तो वह भी दूर हो सकता है। कोई नया बिजनेस प्लान आकार ले सकता है। पार्टटाइम जॉब शुरू कर सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों को अपने दोस्तों से मदद मिलेगी। माता की सेहत अचानक खराब हो सकती है। किसी की बातों से आपका दिल दुख सकता है। पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें, बाद में पछताएंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।