Aaj Ka Rashifal 25 August 2025: किसके खिलाफ होगा षड़यंत्र-किसे मिलेगी सक्सेस? जानें आज के राशिफल से

Published : Aug 25, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_25-August-2025

सार

Today Horoscope: 25 अगस्त 2025 को सिद्ध, साध्य, श्रीवत्स और वज्र नाम के योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा चंद्रमा के राशि बदलने से लक्ष्मी नाम का शुभ योग भी बनेगा। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आज का दिन?

25 August 2025 Ka Rashifal: 25 अगस्त, सोमवार को मेष राशि वालों को बड़ा धन लाभ संभव है, इनकी टेंशन भी दूर होगी। वृषभ राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। मिथुन राशि वाले सावधान रहें, इनके खिलाफ षड़यंत्र हो सकता है। कर्क राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, इन्हें चोट लग सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope 25 To 31 August 2025: कैसे रहेंगे अगस्त के अंतिम 7 दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल से

 

मेष राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। विवादों से बचकर रहना होगा, यही आपके लिए ठीक है। सामाजिक कामों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

ये भी  पढ़ें-

Hartalika Teej 2025 पर बनेगा लक्ष्मीनारायण योग, 5 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली-बनेंगे धन लाभ के योग

 

वृषभ राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों की बात विवाह तक पहुंच सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी एंजाय करने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

कुछ लोग आपके पराक्रम को देखकर कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी गलत काम में हाथ न डालें। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आप अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति करने में भी आप सफल रहेंगे। विवादों से बचकर रहें।

कर्क राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग आज वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लगने की संभावना है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपका मनोबल बढ़ाएगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति मध्यम फल देने वाली बनी रहेगी।

सिंह राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा फायदा आज हो सकता है। समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार महसूस होगा। मनचाहा भोजन मिलेगा, जिससे मन बहुत खुश होगा। संतान से सुख मिलेगा।

कन्या राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे सगाई आदि होने के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

तुला राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

परिवार के लोगों की सहायता करके खुशी होगी। पैसा सोच-समझकर खर्च करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से दें, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई और नया ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज लाइफ पार्टनर से कोई वाद विवाद हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य से आज आपको धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाकर शांति और सुकून महसूस करेंगे।

मकर राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

युवाओं को मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। सोचे हुए काम अटक सकते हैं। पति-पत्नी का विवाद सार्वजनिक हो सकता है। बिजनेस में कोई डील होते हुए रूक सकती है। नौकरी में भी अधिकारी का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। संतान के कारण परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल 25 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा हो सकता है। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज