- Home
- Astrology
- Horoscope
- Hartalika Teej 2025 पर बनेगा लक्ष्मीनारायण योग, 5 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली-बनेंगे धन लाभ के योग
Hartalika Teej 2025 पर बनेगा लक्ष्मीनारायण योग, 5 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली-बनेंगे धन लाभ के योग
Hartalika Teej 2025: इस बार हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन लक्ष्मीनारायण नाम का राजयोग रहेगा। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन्हें धन लाभ भी होगा।

हरतालिका तीज 2025 राशिफल
Hartalika Teej 2025 Rashifal: हरतालिका तीज पर इस बार कर्क राशि में बुध और शुक्र साथ होंगे, जिससे लक्ष्मी नारायण नाम का राजयोग बनेगा। इस राजयोग का शुभ प्रभाव 5 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन 5 राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के भी कईं मौके इन राशि वालों को मिलेंगे। कुल मिलाकर लक्ष्मी नारायण योग से इनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2025: 26 अगस्त को लड़कियां करें राशि अनुसार उपाय, मिलेगा मनचाहा लाइफ पार्टनर
वृष वालों की चमकेगी किस्मत
हरतालिका तीज पर बने लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। इस राशि के लोगों की लव लाइफ भी शानदार रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2025 पर कैसे कपड़े न पहनें, कौन-से 5 काम न करें महिलाएं?
सिंह वालों का होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को धन लाभ के एक के बाद एक कईं मौके मिलेंगे। परिवार में अगर किसी की सेहत खराब है तो उसका भी राहत मिलेगी। नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। अधिकारी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। अगर कोई कर्ज है तो वह भी चुकता हो सकता है।
कन्या वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता के सहयोग से नई प्रॉपर्टी भी इस समय खरीद सकते हैं। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। लव लाइफ की परेशानी दूर होगी।
धनु वालों को मिलेगी जॉब
इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलने के योग बनेंगे। अगर कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसमें भी जीत मिलने की उम्मीद है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। स्टूडेंट्स को भी मनचाही सफलता मिलेगी।
मीन वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ये परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। परिवार में सभी आपकी बात मानेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।