Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: किसका दिन रहेगा रोमांटिक-किसे मिलेगा सरप्राइज? जानें आज के राशिफल से

Published : Aug 26, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_26-August-2025

सार

Today Horoscope: 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन शुभ, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आज का दिन?

26 August 2025 Ka Rashifal: 26 अगस्त, मंगलवार को मेष राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी, इन्हें कोई गुड न्यूज मिल सकती है। वृष राशि वाले विवादों में उलझ सकते हैं, इनका बजट भी बिगड़ सकता है। मिथुन राशि वालों को प्रॉपर्टी से लाभ होगा, इनके पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। कर्क राशि वालों को नौकरी मिलेगी और सेहत भी ठीक रहेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej Vrat Katha: हरतालिका तीज पर सुनें ये रोचक कथा, बना रहेगा सौभाग्य

 

मेष राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग आज कामकाज में कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहेंगे। पहले किए गए काम का फायदा आपको आज मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद दूर होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2025 Date: कब करें हरतालिका तीज व्रत? जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त और कथा

 

वृषभ राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग फालतू विवादों में उलझ सकते हैं। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। नकारात्मक विचार आपके लिए घातक साबित होंगे। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। विवादों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।

मिथुन राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी से फायदा होने के योग बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं में आपका नाम आ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे।

कर्क राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के बेरोजगार को मनचाहा रोजगार मिलेगा। पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। अपोजिट जेंडर से सावधान रहें, ये आपको धोखा दे सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे।

सिंह राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आपके विचारों से कईं लोग प्रभावित हो सकते हैं। प्रेमी से मन की बात कहने के लिए दिन शुभ है। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद आज मिल सकता है।

कन्या राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन ठीक नहीं है, इन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें।

तुला राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अगर आप किसी गैर कानूनी मामले में भागीदार हैं तो सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान होगा। जरूरत से ज्यादा बोलना आपके लिए ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने से बहुत खुशी होगी। आज आप किसी मामले में आक्रामक हो सकते हैं। बिजनेस-नौकरी में धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल आज मिलेगा। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

धनु राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निजी मामलों में कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं, जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मकर राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

सेहत को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें, कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। संतान को आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है।

कुंभ राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन बहुत ही शुभ है। पुराने निवेश का फायदा आज आपको मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं, जिससे आपको लाभ भी होगा। पैसों से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।

मीन राशिफल 26 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से पुराना कर्ज चुका सकते हैं। भाइयों का भी साथ मिलेगा।। किसी भी तरह का कोई रिस्क लेने से बचें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आपकी दिनचर्या सहज और सरल रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता