
World Most Billionaires Zodiac Signs: हर इंसान का सपना होता है कि वो अपनी जिंदगी में खूब पैसा कमाए और उसका नाम दुनिया के सबसे धनी लोगों में गिना जाए। हालांकि, चुनिंदा लोग ही इस मुकाम तक पहुंचते हैं। लोगों के अमीर बनने में उनकी राशि (Zodiac Sign) का भी अहम योगदान होता है। वैसे, आपने कभी सोचा है कि 12 राशियों में आखिर वो कौन-सी राशि है, जिसके लोग इस धरती के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं।
फोर्ब्स बिलियनेयर 2022 रिच लिस्ट की स्टडी के मुताबिक, दुनिया के टॉप-300 अरबपतियों की जन्मतिथि के आधार पर किए गए एक सर्वे से पता चला है कि वर्ल्ड के सबसे ज्यादा अमीर लोग जिस एक राशि से आते हैं, वो तुला (Libra) है। तुला राशि सातवीं ज्योतिषीय राशि है। माना जाता है कि 22 सितंबर से 23 अक्टूबर की अवधि के बीच जन्मे लोगों की राशि तुला होती है।
दुनिया के टॉप-300 अरबपतियों पर किए गए इस सर्वे से पता चला कि दुनिया के 32 सबसे धनी लोग तुला राशि से आते हैं। यानी कुल अमीरों का करीब 11% तुला राशि के लोग हैं। इसके अलावा अन्य राशियों की बात करें तो मीन राशि के लोग अरबपतियों में दूसरे नंबर पर थे और इनकी संख्या 29 थी। यानी ये करीब 10% है। इसके अलावा वृषभ राशि के 9.5%, सिंह के 9%, मेष के 8, कन्या के 8, और मिथुन राशि के भी 8% लोग अरबपति निकले।
वर्ल्ड के टॉप-300 अमीर लोगों की राशियों पर किए गए इस सर्वे से पता चला कि मकर राशि के लोग सबसे कम अमीर हैं और इसमें सिर्फ 15 लोग ही शामिल थे। यानी इस राशि के लोग कुल अमीरों का महज 5.5% हैं। कुल 12 राशियों में से वृश्चिक राशि के लोग 6%, धनु राशि के 7.5%, कर्क राशि वाले 7.5% और कुंभ वाले भी 7.5% अरबपति हैं।
| नाम | राशि | कुल नेटवर्थ (फोर्ब्स की रियलटाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक) |
| एलन मस्क | कर्क | 425.9 अरब डॉलर |
| लैरी एलिसन | सिंह | 281.2 अरब डॉलर |
| मार्क जुकरबर्ग | तुला | 259.8 अरब डॉलर |
| जेफ बेजोस | मकर | 240.9 अरब डॉलर |
| लैरी पेज | मेष | 172.8 अरब डॉलर |
| सर्गेई ब्रिन | सिंह | 160.8 अरब डॉलर |
| बर्नार्ड अर्नाल्ट | मीन | 153.6 अरब डॉलर |
| स्टीव बाल्मर | मेष | 151.9 अरब डॉलर |
| वॉरेन बफे | कन्या | 146.7 अरब डॉलर |
| बिल गेट्स | वृश्चिक | 108.9 अरब डॉलर |
| मुकेश अंबानी | मेष | 103.6 अरब डॉलर |
ये भी पढ़ें : डॉक्टर या फरिश्ता: बेटी होने पर फीस नहीं लेता ये शख्स, 18 साल में कराई 2000 से ज्यादा मुफ्त डिलिवरी
Disclaimer: (खबर में दी गई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों और मान्यताओं के मुताबिक है। एशियानेट न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)