Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: चंद्रमा-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, आपकी राशि पर कैसा होगा असर?

Published : Oct 31, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 31 October 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: 31 अक्टूबर, शुक्रवार को चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां राहु के साथ युति होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

31 October 2025 Ka Rashifal: 31 अक्टूबर 2025 को मेष राशि वाले को फायदा होगा, संतान से सुख भी मिलेगा। वृषभ राशि वाले दूसरों के मामले में दखल न दें, इनका सम्मान कम हो सकता है। मिथुन राशि वाले को गुड न्यूज मिलेगी, इनके काम की तारीफ भी होगी। कर्क राशि वाले बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं, मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi 2025 Kab Hai: देवउठनी एकादशी कब है?

मेष राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज अपनी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा।कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से सुख मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Amla Navami Ki Katha: देवी लक्ष्मी ने क्यों की आंवला वृक्ष की पूजा? रोचक कथा से जानें इसका रहस्य

वृषभ राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज दूसरों के मामले में दखल देने से बचें नहीं तो इनके सम्मान में कमी आ सकती है। दिन सुस्ती भरा रहेगा। कोई लापरवाही इनके लिए गले ही हड्डी बन सकती है। मन में किसी बात को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग जवाबदारी के सभी काम समय पर निपटा लेंगे। ऑफिस में इनके काम की तारीफ होगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। खर्च को लेकर मन में टेंशन बनी रहेगी। दोस्तों से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग गैरकानूनी काम करेंगे तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इन्हें फालतू खर्च पर भी रोक लगानी होगी नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। पैसों के मामलों को लेकर मन में अनिश्चितता हो सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

सिंह राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

रोमांस के मामले में दिन काफी बेहतरीन रहेगा। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। सामाजिक और आर्थिक स्थिति पहले से काफी शानदार रहेगी। कार्यक्षेत्र में आने वाली कोई परेशानी आज आसानी से सुलझ सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी।

कन्या राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से सुख मिलेगा। माता-पिता से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। पेट और सिर के रोग परेशान कर सकते हैं। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

तुला राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। पुरानी योजनाएं आज पूरी हो सकती हैं। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिलने के योग हैं। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों की बातों में न आएं। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला रहेगा। फालतू खर्चे से बचें। गुस्से में आकर फैसला लेने से भी नुकसान हो सकता है। किसी व्यक्ति से फालतू बहस होगी। काम में मन बिल्कुल नहीं लगेगा।

धनु राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जरूरी काम समय से निपट सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग वाहन सावधानी से चलाएं। किसी बात को लेकर आपकी इमेज खराब हो सकती है। व्यर्थ विवाद करने से बचें। मन की कोई पुरानी टीस आज फिर उभर सकती है। पैसे की तंगी भी हो सकती है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

कुंभ राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग ओवर कॉन्फिडेंस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है।

मीन राशिफल 31 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल