
Aaj Ka Rashifal 4 July 2025: 4 जुलाई, शुक्रवार को मेष राशि वालों की इनकम आज बढ़ सकती है। वृषभ राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। मिथुन राशि वालों को ऑफिस में कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कर्क राशि वालों को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
आज इस राशि वालों की इनकम बढ़ने के योग बन सकते हैं। बिजनेस में साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव मिलेगा जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात आपका दिल तोड़ सकती है।
इस राशि के लोगों को अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करना होगा, नहीं तो ये मुसीबत में फंस सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। किसी पुरानी मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
इस राशि के लोगों को आज कोई नई चीजें सीखने को मिलेंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी जिससे आप थकान का अनुभव कर सकते हैं। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा।
इस राशि के लोगों को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। सरकारी कामों में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवन साथी का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा जिससे प्रेम संबंध और मजबूत हो सकते हैं। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है लेकिन प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में भी विवाद होने की संभावना है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। अपने मन की बात किसी से शेयर करने से थोड़ा हल्का महसूस करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
आज किसी से छोटी-मोटी बहस से आपका मूड खराब हो सकता है। जल्दबादी में लिया निर्णय भविष्य के लिए नुकसानदायक रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ जाएगा। नौकरी में मामलों में समझौता करने में ही भलाई है।
पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी जिससे आपको खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल आज मिलेगा। बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।
अगर कोई सरकारी काम अटका है तो वह आज पूरा हो सकता है। भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं, इसलिए दिल से ज्यादा दिमाग से सोचें। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग आज बन रहे हैं। हेल्थ के लिए भी दिन कुछ खास अच्छा नहीं है।
आज आपका कॉन्फिडेंस बहुत ज्यादा बड़ा हुआ रहेगा, जिससे आप नौकरी और बिजनेस में अपना पराक्रम सिद्ध कर सकते हैं। अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
आज आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो सकते हैं। आपकी ये गलती पारिवारिक जीवन के लिए ठीक नहीं है। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। खर्च अधिक होने से टेंशन बढ़ सकती है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
आज आप अपने अधूरे काम निपटा सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। शारीरिक परेशानियां भी कम होंगी। बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा।
कामकाज में सुधार होगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। पुराना कर्ज आज चुकता कर सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए आपकी जरूरतों को पूरा करेगा। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। समय अच्छा बीतेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।