Published : Jun 09, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Jun 09, 2025, 11:49 AM IST
Aaj Ka Rashifal 9th June 2025: 9 जून 2025 सोमवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन शिव, सिद्ध, मानस और मित्र नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इन शुभ योगों का असर सभी राशियों पर होगा।
Aaj Ka Rashifal 9th June 2025: 9 जून 2025 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, बिजनेस में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वृष राशि वालों की बात की जाए तो ये विदेश जा सकते हैं और इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले इन्वेस्टमेंट न करें, इनकी टेंशन बढ़ सकती है। कर्क राशि वालों को लाभ होगा, लेकिन ये किसी को पैसा उधार न दें। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 9 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…
213
मेष राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
अगर पति-पत्नी में कोई विवाद चल रहा है तो बातचीत के जरिए उसका हल निकाला जा सकता है। आज इनकम के साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। बिजनेस से जुड़े कामों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर और नौकरी में सामंजस्य बनाकर रखने में सफल रहेंगे।
313
वृषभ राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिवार के अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन काम आएगा। ज्यादा सोचने से फायदे का सौदा हाथ से निकल सकता है। बिजनेस के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
आज बिजनेस को लेकर आप तनाव में रहेंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय बिल्कुल अनुकूल नहीं है, भूलकर भी न करें। स्टूडेंट्स की कोई समस्या आज हल हो सकती है लेकिन इसमें काफी पैसा खर्च होगा।
513
कर्क राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)
आज घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। बिजनेस-नौकरी में लाभ होगा। सामाजिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। नया वाहन या मकान आज खरीद सकते हैं। आलस्य या लापरवाही की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार न दें।
613
सिंह राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)
लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है। इन्वेस्टमेंट से जुड़ी किसी योजना पर विचार हो सकता है। दूसरों की बात में आकर स्वयं का नुकसान कर सकते हैं, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
713
कन्या राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि वालों के अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। युवाओं को करियर को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार से जुड़ा कोई विवाद आपसी समझ से खत्म होगा जिससे घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
813
तुला राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)
पति-पत्नी में विवाद की स्थिति बनेगी। राजनीतिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आज आप हर काम को ठीक समय पर पूरा कर पाएंगे। बिजनेस से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर मन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी, ऐसे में अनुभवी लोगों की सलाह लें।
913
वृश्चिक राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Vrischik Rashifal)
अगर कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो इसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके चलते आप कोई बड़ा फैसला आज ले सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी।
1013
धनु राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
नौकरी में किसी वजह से तनाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई बात आपको राहत दे सकती है। नौकरी में मेहनत अधिक और सफलता कम मिलेगी। बिजनेस में भी लगभग यही स्थिति रहेगी।
1113
मकर राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)
सेहत पहले से बेहतर रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नई चुनौतियों का सामन करना पड़ सकता है, वहीं नौकरी में अधिकारी आफको परेशान कर सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है।
1213
कुंभ राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज सिरदर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम आज अटक सकता है, जिससे आपका नुकसान होगा। दूसरों के विवाद में न बोलें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज आज मिल सकती है।
1313
मीन राशिफल 9 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)
अटके हुए पैसे आज मिल सकते हैं, जिससे आपको खुशी होगी। यात्रा पर जानें से बचें, नहीं तो परेशान होना पड़ेगा। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें, नहीं तो किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।