Published : Jun 07, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Jun 09, 2025, 11:58 AM IST
Aaj Ka Rashifal 7th June 2025: 7 जून 2025 शनिवार को चित्रा और स्वाति नक्षत्र होने से वरियान और परिघ नाम के योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ या अशुभ रूप में देखने को मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal 7th June 2025: 7 जून 2025 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। वृष राशि वाले रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं, इन्हें धन लाभ भी होगा। मिथुन राशि वालों का सामाजिक कार्यक्रमों में आना-जाना लगा रहेगा। कर्क राशि वाले दांत दर्द से परेशान रहेंगे और इनकी बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…
213
मेष राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। इन्हें खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। इन लोगों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। वाहन आदि मशीनरी का उपयोग संभलकर करें।
313
वृषभ राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों का अपने रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार होगा, ये किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
घर के बुजुर्गों की बात को अनदेखा न करें, ये सलाह आपके बहुत काम आएगी। डायबिटीज के मरीज लापरवाही न करें, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। सामाजिक कामों में जाने का मौक मिलेगा। किसी भी बात का अहंकार न करें। नौकरी-बिजनेस की स्थिति मध्यम रहेगी।
513
कर्क राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं वे अभी थोड़ा समय रूक जाएं। बिजनेस की स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। ना चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर और फैमिली से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दांत का दर्द परेशान कर सकता है।
613
सिंह राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग रुपयों के लेन-देन में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। घर का वातावरण रहेगा। संतान से जुड़ी कोई खबर आपको गर्व का अहसास दिलाएगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
713
कन्या राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद संभव है। बिजनेस पर अधिक ध्यान न देने के कारण नुकसान हो सकता है। मसालेदार भोजन से परहेज करें, नहीं तो पेट दर्द परेशान कर सकता है। संतान की गतिविधियों पर ध्यान दें।
813
तुला राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों को संपत्ति से फायदा हो सकता है। घर में किसी बात पर क्लेश की स्थिति बनेगी हालांकि शाम होते-होते सब ठीक हो जाएगा। अनावश्यक यात्रा से बचें नहीं तो बेकार की परेशानी होगी। नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से टारगेट पूरा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
913
वृश्चिक राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Vrischik Rashifal)
इस राशि के लोगों को इनकम के नए स्रोत मिल सकते हैं। अगर घर में कोई समस्या है तो उसे गुस्से की बजाय शांति से सुलझाएं। युवा अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। वाहन या मशीनरी पर भारी खर्च होगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
1013
धनु राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क काम आएंगे। घर के सदस्य किसी बात पर आपको परेशान कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर रहेंगे। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। खांसी-सर्दी की समस्या परेशान कर सकती है।
1113
मकर राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग खर्च की अधिकता के कारण परेशान हो सकते हैं। युवाओं क समय मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आ सकती है।
1213
कुंभ राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज किसी पुराने मित्र के मुलाकात होगी, जिससे इनका मन बहुत प्रसन्न होगा। इस राशि के लोग दूसरों की बातों पर ध्यान न दें, नहीं तो विवाद हो सकता है। योग्यता के बल पर बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे।
1313
मीन राशिफल 7 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि वालों के घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा। आलस्य के कारण जरूरी काम अटक सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विवादों में फंस सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।