6 जून 2025 का राशिफल, Aaj ka Rashifal: किसे होगा इन्वेस्टमेंट से फायदा-किसे मिलेगा महंगा गिफ्ट? पढ़ें Today Horoscope

Published : Jun 06, 2025, 06:00 AM IST

Lucky Rashi of 6 June 2025: 6 जून, शुक्रवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इनके बिगड़े बन जाएंगे। योजनाएं सफल होंगी। लव लाइफ ठीक रहेगी। कोई गुड न्यूज भी इन्हें मिल सकती है। ये हैं 6 जून की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन।

PREV
16
6 जून 2025 का लकी राशिफल

Lucky Rashi of 6 June 2025: 6 जून, शुक्रवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दिन इनके बिगड़े हुए सभी काम बिना किसी प्रयास के बनते चले जाएंगे। जो लोग किसी योजना में लगे रहे हैं, उसमें भी इन्हें सफलता मिल सकती है। लव लाइफ की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज भी इन्हें मिल सकती है। ये हैं 6 जून की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन।

26
मेष राशिफल 6 जून 2025 (Aries Horoscope Today)

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं। अगर आपने पहले कोई इन्वेस्टमेंट किया है तो उसका फायदा आज मिल सकता है। परिवार में यदि किसी की सेहत बिगड़ी है तो उसमें सुधर होगा, जिससे आपको खुशी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

36
कर्क राशिफल 6 जून 2025 (Cancer Horoscope Today)

बिजनेस-नौकरी में भी लाभ के मौके मिलेंगे। अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे, जिसके चलते इनका प्रमोशन भी हो सकता है। ये लोग परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ ठीक पहेगी। कोई उपहार भी आज मिल सकता है।

46
सिंह राशिफल 6 जून 2025 (Leo Horoscope Today)

इस राशि वालों को संतान की उन्नति से खुशी होगी। विदेश से धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, घर वालों की रजामंदी से विवाह तय हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के विवाद खत्म होंगे। माता-पिता के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

56
धनु राशिफल 6 जून 2025 (Sagittarius Horoscope Today)

इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे इन्हें धन लाभ होगा। विशेषकर महिलाओं के लिए ये दिन बहुत शुभ रहने वाला है। इन्हें व्यक्तिगत संबंधों का फायदा होगा, जिससे इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर लोन लेना चाहते हैं तो वह भी मिल सकता है।

66
मीन राशिफल 6 जून 2025 (Pisces Horoscope Today)

इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं जिससे इन्हें लंबे समय तक फायदा होता रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने की संभावना बन रही है। संतान से सुख मिलेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories