Numerology: कहते हैं किस्मत कभी भी चमक सकती है लेकिन ये बात पूरी तरह से सच नहीं है। किस्मत चमकने की एक खास उम्र होती है। न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में बताया गया है कि किस व्यक्ति को किस्मत का साथ कब मिलता है। 

Numerology: न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष से भी आने वाले समय के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के जरिए से आप अपने जीवन की अनेक समस्याओं का समाआन भी पा सकते हैं। साथ ही ये भी जान सकते हैं कि आपका भाग्योदय किस साल में होगा यानी किस उम्र में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर मूलांक निकालना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे जानें अपना मूलांक?

यदि आपकी जन्म तारीख 1 से 9 के बीच है तो यही वही आपका मूलांक होगा और यदि आपकी जन्म तारीख 10 से 31 के बीच है तो इन दोनों अंकों का जोड़ आपका मूलांक होगा, जैसे- यदि आपकी जन्म तारीख 23 है तो आपका मूलांक हुआ 5। इसी तरह अपनी जन्म तारीख को जोड़कर आप अपना मूलांक निकाल सकते हैं।
1. अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वालों का भाग्यशाली वर्ष 22वां होता है। इसी उम्र में इन्हें बड़ी सफलता मिलती है और ये जीवन में आगे बढ़ते हैं।
2. मूलांक 2 वालों के लिए 24वां साल बहुत ही शुभ फल और उन्नति देने वाला होता है।
3. मूलांक 3 वालों की बात की जाए तो उम्र के 32वें साल में इनकी किस्मत के सितारे चमकते हैं।
4. मूलांक 4 वालों के लिए 36 व 42वां साल बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। इस उम्र में इन्हें काफी ज्यादा धन लाभ होता है।
5. मूलांक 5 वालों के लिए 32वां साल किस्मत चमकाने वाला होता है। इसी उम्र में इनके सभी सपने पूरे होते हैं।
6. मूलांक 6 वालों के लिए 25वां साल सक्सेस देने वाला माना गया है।
7. मूलांक 7 वालों के लिए उम्र के 38 व 44वे साल बहुत खास होते हैं। इसी उम्र में इन्हें धन लाभ के साथ-साथ दूसरे फायदे भी होते हैं।
8. मूलांक 8 वालों की बात की जाए तो इनकी किस्मत 36 व 42वें साल में चमकती है।
9. मूलांक 9 वालों के लिए 28वां साल बहुत खास माना गया है। इसी उम्र में इन्हें नेम और फेम दोनों मिलता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।