
9 November 2025 Ka Rashifal: 9 नवंबर 2025 को मेष राशि वाले बिजनेस में सख्त फैसला लेंगे, किसी से विवाद भी संभव है। वृषभ राशि वाले अचल संपत्ति खरीद सकते हैं, इनका दिन अच्छा बीतेगा। मिथुन राशि वालों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, सेहत का ध्यान रखें। कर्क राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, नौकरी के लिए दिन अच्छा नहीं है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग आज बिजनेस में सख्त और बड़ा फैसला ले सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक नहीं है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं। संतान के कारण अपमान की स्थिति बन सकती है।
ये भी पढ़ें-
Guru Vakri 2025: गुरु के वक्री होने से किन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगा पैसा-शुरू होंगे अच्छे दिन
इस राशि के लोग नया मकान-भूमि, प्लॉट आदि खरीद सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। पूरा दिन अच्छा बीतेगा।
इस राशि के लोगों पर आज जिम्मेदारियों बढ़ सकती है, जिससे कारण ये चिढ़चिढ़े हो सकते हैं। इन्हें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। लव लाइफ के मसले उलझ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में ट्विस्ट आ सकता है। इन्हें अपने पार्टनर की कोई गुप्त बात पता चल सकती है। इन्हें वाहन चलाते समय भी सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल नहीं है, अधिकारी इन पर नाराज हो सकते हैं।
इस राशि के लोग आज सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत से मनचाही सफलता मिलेगी। लव लाइफ की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। कोई अनचाहा मेहमान घर आने में तनाव बढ़ सकता है।
इस राशि के लोगों को आज एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। ज्यादा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। आपकी कोई बात पार्टनर को नाराज कर सकती है। किसी को दिया हुआ पैसा अटक सकता है। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी।
इस राशि के लोगों आज किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। बिजनेस में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग भी आज बन सकते हैं।
इस राशि के लोग आज लेन-देन में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में पैसा उलझ सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी बात पर मन अशांत रहेगा। संतान के भविष्य की चिंता सताएगी। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है।
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। बड़ी महत्वाकांक्षा आज पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। उधार दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचें।
स्टूडेंट्स को आशा अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से दुख होगा। रक्त से संबधित कोई रोग हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। खर्चा ज्यादा होने से परेशान रहेंगे, ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है।
इस राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील संभव है और नौकरी में प्रमोशन। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। ऑफिस के लोगों की मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
इस राशि के लोग आज खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। कोई आपको धोखा दे सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।