Daily Rashifal 2023: 13 दिसंबर 2023 को कौन फंस सकता है कानूनी मामलों में-किसे मिलेगी गुड न्यूज? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 13 December 2023: 13 दिसंबर को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और मूल नक्षत्र होने से ध्वजा नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 योग भी रहेंगे। बुधवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Dec 12, 2023 7:01 AM IST

Daily Rashifal 13 December 2023: 13 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले इन्वेस्टमेंट से बचें और डेली रूटीन के कामों पर ध्यान दें। वृषभ राशि वालों का छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है, इन्हें पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। मिथुन राशि वालों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, इन्हें बुजुर्ग की सलाह मददगार साबित होगी। कर्क राशि वाले बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, इनकी सेहत में सुधार होगा। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए ठीक नहीं है, नुकसान होने की संभावना है। अकारण ही मन में निराशा का भाव रहेगा। सकारात्मक लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। डेली रूटीन के कामों पर ध्यान दें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त आज न करें तो बेहतर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

Latest Videos

वृषभ राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी नजदीकी रिश्तेदार की सेहत बिगड़ने से मन निराश रहेगा। किसी मित्र को आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। घर में किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। गैरकानूनी कार्यों से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी बुजुर्ग की सलाह मददगार साबित होगी। युवा लक्ष्य से भटक सकते हैं।

कर्क राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि किसी की निगेटिव बातें आपको निराश कर सकती है। घर-परिवार की जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं विद्यार्थियों का अधिकांश समय पढाई से संबंधित गतिविधियों में बीतेगा। कारोबार में मंदी की स्थिति बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। नौकरी से जुड़े मामलों में आप राहत और सुकून महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों और मित्रों से संबंध घनिष्ठ होंगे।

कन्या राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि पारिवारिक ख़ुशियों में पुरानी निगेटिव बातों को हावी न होने दें। कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। बिजनेस के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। घर में किसी समस्या को लेकर मतभेद हो सकता है। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं किसी बात पर भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने अहंकार और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। खान-पान में सावधानी बरतें। दोस्तों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी।

वृश्चिक राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी खड़ी करेंगे। बिजनेस और नौकरी की स्थिति पहले से अनुकूल रहेंगी। परिवार के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। लंबे समय से चली आ रही चिंता का समाधान होगा। युवाओं को करियर इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है।

धनु राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नई योजनाओं को शुरू करने में असमंजस की स्थिति रहेगी। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज लव लाइफ में किसी तरह की गलतफहमी पैदा हो सकती है। गलत गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचें। सामाजिक कामों में मदद करने का मौका मिलेगा। आपके व्यक्तित्व और कार्यशैली में निखार आएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे।

कुंभ राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि विद्यार्थियों का पूरा ध्यान इंटरव्यू या करियर संबंधी परीक्षा की तैयारी में रहेगा। आप अपने काम को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे, साथ ही रिश्तों में मतभेद दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। पॉजिटिव सोच आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि करेगी।

मीन राशिफल 13 दिसंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आय-व्यय में सामंजस्य बनाए रखें। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं को फिलहाल टाल दें तो बेहतर रहेगा। काम की अधिकता के कारण आप घर-परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकता है। खोई हुई प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त होगी।


ये भी पढ़ें-

Khar Maas Ki Katha: सूर्यदेव को क्यों अपने रथ में लगाने पड़े ‘गधे’, कैसे शुरू हुआ खर मास?


14 जनवरी नहीं तो कब मनाएं Makar Sankranti 2024?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ganesh Chaturthi 2024: देखें लालबागचा राजा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहली झलक | LaLbaugcha Raja
Vinesh Phogat Joins Congress: आते ही विनेश फोगाट ने दिखा दिए अपने तेवर, BJP का चिट्ठा खोला
Dharmpal Singh Video Viral: 'पुलवामा क्या है' फंस गए योगी के मंत्री #Shorts
AAP LIVE : Haryana के Meham में Sunita Kejriwal जी की बदलाव जनसभा | Haryana Elections 2024
Vinesh Phogat ने छोड़ दी रेलवे की नौकरी, जानिए क्या है आगे का प्लान । Bajrang Punia