
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुल 16 तिथियों के बारे में बताया गया है, इनमें अमावस्या भी एक है। इस तिथि के देवता पितृ हैं। इसलिए इस तिथि पर पितरों की शांति के लिए पूजा, उपाय आदि किए जाते हैं। इस बार अगहन मास की अमावस्या तिथि 12 दिसंबर, मंगलवार को है। मंगलवार को अमावस्या होने से ये भौमी अमावस्या कहलाएगी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
12 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 December 2023)
12 दिसंबर 2023, दिन मंगलवार को अगहन मास की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। मंगलवार को अमावस्या का संयोग होने से ये भौमी अमावस्या कहलाएगी। मंगलवार को अनुराधा नक्षत्र दोपहर 12 बजे तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र और ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग रहेंगे। इनके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:59 से 04:18 तक रहेगी।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, शुक्र तुला राशि में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
12 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Dec 12 6:12 AM
चन्द्रास्त - Dec 12 5:01 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:41 PM
अमृत काल - 02:36 AM – 04:08 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:26 AM – 06:14 AM
12 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:41 AM – 11:00 AM
कुलिक - 12:20 PM – 1:39 PM
दुर्मुहूर्त - 09:09 AM – 09:52 AM, 11:00 PM – 11:53 PM
वर्ज्यम् - 05:20 PM – 06:53 PM
ये भी पढ़ें-
मंगल कर न दे ‘अमंगल’, बचने के लिए 12 दिसंबर को करें ये 5 उपाय
14 जनवरी नहीं तो कब मनाएं Makar Sankranti 2024?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।