Lucky Rashi 1 November 2024: किसे मिलेगा सम्मान-किसे मिलेगी गुड न्यूज?

Published : Oct 31, 2024, 03:02 PM IST
Lucky-Rashifal_1-Nov-2024

सार

1 नवंबर, शुक्रवार का दिन मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन इन्हें धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे होंगे। इनका दिन शुभ रहेगा।

Lucky Rashi of 1 November 2024: 1 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक मास की अमावस्या रहेगी, ये दिन स्नान-दान और श्राद्ध के लिए श्रेष्ठ रहेगा। ये दिन 4 राशि वालों के लिए लकी यानी किस्मत चमकाने वाला रहेगा। ये हैं 1 नवंबर 2024 की 4 लकी राशियां- मेष, कर्क, कन्या और कुंभ।
 

मेष वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

इस राशि के लोगों को 1 नवंबर, शुक्रवार को किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग भी इस दिन बनेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको खुश कर देगी। परिवार में सभी आपकी तारीफ करेंगे। इन्वेस्टमेंट यानी निवेश के लिए दिन बहुत ही शुभ है।

कर्क वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई खुशखबरी इस दिन मिलेगी। बिजनेस में बड़ी डील संभव है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सभी सदस्य प्रेम से रहेंगे। अतिरिक्त धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।

कन्या वालों को मिलेगा सम्मान

इस राशि के लोगों को 1 नवंबर को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। अनुभवी लोगों के की सलाह काम आएगी, जिससे फायदा होगा। पुरानी संपत्ति को बेचने से धन लाभ होगा। कोई अच्छी खबर इना दिन बना सकती है। सेहत भी ठीक रहेगी।


कुंभ वालों को दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों को कोई टेंशन दूर होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की तरक्की होगी। व्यर्थ के कामों से छुटकारा मिलेगा। कोई पुराना दोस्त आपको खुशी होने की वजह दे सकता है। आज लिए गए निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज