Lucky Rashi 20 December 2024: कौन खरीदेगा प्रॉपर्टी-किसे मिलेगी खुशखबरी?

Published : Dec 19, 2024, 04:00 PM IST
Lucky-Rashifal_20-Dec-2024

सार

20 दिसंबर को मेष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी, व्यापार, और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। धन लाभ और खुशखबरी के भी योग हैं।

Lucky Rashi of 20 December 2024: 20 दिसंबर, शुक्रवार का दिन 4 राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी दिन बहुत शुभ है। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं। ये हैं 20 दिसंबर 2024 की 4 लकी राशियां- मेष, सिंह, कन्या और कुंभ।

मेष वाले खरीदेंगे नई संपत्ति

इस राशि के लोग 20 दिसंबर, शुक्रवार को नई संपत्ति खरीद सकते हैं, जिससे इन्हें भविष्य में लाभ होगा। बेरोजागारों को रोजगार मिलेगा। वर्किंग वूमन के लिए दिन शुभ है, इनका प्रमोशन हो सकता है। संतान के किसी अच्छे काम की वजह से आपको गर्व महसूस होगा। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। दिन शुभ रहेगा।

सिंह वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन 20 दिसंबर, शुक्रवार को हो सकता है। कोर्ट से संबंधित मामलों में जीत मिलेगी। पति-पत्नी में चल रहा विवाद खत्म होगा। किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनेगी, जिसका संचालन आपके हाथ में होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।

कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर ससुराल पक्ष से मिल सकती है, जिससे इन्हें धन लाभ भी होगा। किसी दोस्त की मदद करके आपको अच्छा महसूस होगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। किसी कार्यक्रम में जाने से आपको खुशी मिलेगी। परिवार के लोगों के मिलना-जुलना होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

कुंभ वालों को को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। सुसराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी। बिजनेस में लिए गया निर्णय सही साबित होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई मंहगा उपहार भी आपको मिल सकता है। पुराने विवादों का अंत होगा। दिन बहुत ही शुभ रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज