
Budh Rashifal December 2024: बुध ग्रह नवग्रहों में से एक है। ज्योतिष शास्त्र में इसे वाणी और बुद्धि का स्वामी कहा गया है वहीं इसे सौर मंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। ये ग्रह जिस भी ग्रह के साथ युति करता है, उसकी शक्तियों को बढ़ा देता है। बुध ग्रह 18 दिसंबर से वृश्चिक राशि में मार्गी हो गया है यानी सीधी चाल से चलने लगा है। बुध ग्रह की स्थिति ये 4 जनवरी तक रहेगी। बुध की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर इसका असर होगा। आगे जानिए किस राशि पर कैसा असर डालेगा बुध ग्रह…
मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। बुध की चाल बदलने से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन इन्हें सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी और बिजनेस के लिए समय अनुकूल है।
मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के लोगों को बीमारी से राहत मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। नया काम शुरू करने के लिए ये समय एकदम अनुकूल है।
कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मलेगी। अच्छे कामों के लिए सम्मान भी मिलेगा।
सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को भूमि-भवन से लाभ होगा। नौकरी में लाभ होगा। अटके हुए पैसे भी मिल सकते हैं। नई चीजें खरीद सकते हैं।
कन्या राशि: इस राशि के स्वामी भी बुध हैं। इस राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलेगी, बिजनेस में फायदा होगा। बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आ सकता है।
तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोगों को राजनीति में कोई बड़ा पद मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों में सफलता संभव है। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इन्हें दोस्तों और घर वालों से किसी काम में मदद मिलेगी। नौकरी में अधिकारी इनसे खुश रहेंगे। परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं।
धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इन्हें इस समय खर्च करने से बचना चाहिए नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। यात्रा की योजना बनेगी। कोई बड़ी समस्या सामने आएगी।
मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को भूमि-भवन से लाभ होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। अटके हुए कामों में गति आएगी। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को संतान सुख मिलने के योग हैं। सेहत बिगड़ सकती है। हर काम सोच-समझकर करना होगा, नहीं तो बाद में परेशानी होगी।
मीन राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। घर-परिवार में खुशियां रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे।
ये भी पढ़ें-
मीन शनि राशिफल 2025: बजट बिगड़ने से रहेंगे परेशान, हो सकता है ट्रांसफर
कुंभ शनि राशिफल 2025: शनि के फेर में बीतेगा साल, हर काम में आएंगी अड़चनें
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।