Shani Rashifal 2025: साल 2025 में पूरे समय मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा। इनके जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा रहेगा। बार-बार धन हानि की स्थिति बनेगी। 

Meen Rashi Par shani ki dasha 2025: शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण पूरे साल मीन राशि पर रहेगा, जिसके चलते इस राशि वालों के सामने रोज नई परेशानी आ सकती है। सोच-समझकर लिए गए निर्णय भी गलत साबित होंगे। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह मीन राशि पर कैसा असर डालेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल की शुरूआत में बिगड़ेगा बजट

साल 2025 में पूरे समय मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। 29 मार्च तक मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण रहेगा। इस दौरान इनके जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी। कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। सेहत को लेकर भी समस्याएं बनी रहेंगी। कोई बड़ा नुकसान भी संभव है।

29 मार्च से शुरू होगा साढ़ेसाती का दूसरा चरण

साल की शुरूआत में शनि कुंभ राशि में रहेगा। 29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही मीन राशि में साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा, जो पूरे साल रहेगा। साढ़ेसाती का दूसरा चरण बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाला होता है। इस साल इनकी सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील अटक सकती है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। अनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति बेचने की स्थिति भी आ सकती है। कोई झूठा आरोप भी इस समय आपके ऊपर लग सकता है।

इस समय मिल सकती है राहत

13 जुलाई से 28 नवंबर के बीच शनि वक्री स्थिति में रहेगा। इस समय मीन राशि वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सेहत में आंशिक सुधार आ सकता है। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है।

ये उपाय करें-

1. प्रत्येक शनिवार को सरसों के तेल से शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक करें। संभव हो तो शनिवार को उपवास भी करें।
2. शनिदेव को मीठी पूड़ी का भोग हर शनिवार को लगाएं।
3. प्रत्येक अमावस्या पर एक मुट्ठी काले तिल शनिदेव को स्मरण करते हुए नदी में प्रवाहित करें।
4. लोहे के बर्तन, तेल, अनाज, कंबल आदि का दान करें।
5. किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर शनि का रत्न नीलम विधि-विधान से धारण करें।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?


कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?


सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?


तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?


कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।