Shani Rashifal 2025: सिंह राशि वालों पर साल 2025 में शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा, जिसके चलते इन लोगों के लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Singh Rashi Par shani ki dasha 2025: शनि की स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग फल देने वाली रहती है। साल 2025 में सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव 29 मार्च से शुरू होगा, जो साल के अंत तक रहेगा। शनि की ये स्थिति सिंह राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगी। इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह सिंह राशि पर कैसा असर डालेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल की शुरूआत रहेगी परेशान करने वाली

साल की शुरूआत में शनि इनकी राशि से सातवें स्थान पर रहेगा। इस दौरान पति-पत्नी के बीच बार-बार विवाद की स्थिति बनेगी। कुछ मामलों में ये विवाद बड़ा रूप भी ले सकते हैं। प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप भी हो सकता है। संतान से जुड़े कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी।

मार्च 2025 से शुरू होगी ढैय्या

29 मार्च को जब शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा तो वैसे ही इस राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। ये स्थिति इस राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगी। इनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। सरकारी काम अटक सकता है, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी। पारिवारिक मामलों में अपमान की स्थिति बन सकती है। सोचे हुए काम पूरे नही होंगे। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा।

ये समय भी रहेगा खराब

12 जुलाई से 28 नवंबर के बीच जब शनि उल्टी चाल चलेगा तो इस राशि के लोगों को और भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोग इनकी भलमनसाहत का फायदा उठा सकते हैं, जिससे इन्हें काफी नुकसान होगा और कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। कोई भी बड़ निर्णय इस समय लेने से बचना होगा, नही तो बाद में पछताना पड़ेगा।

ये उपाय करें-

1. प्रत्येक अमावस्या पर तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालें।
2. काले भैंसे को तेल में तले हुए काले चने खिलाएं।
3. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप करें-
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
4. प्रत्येक शनिवार काले कुत्ते और काली गाय को रोटी खिलाएं।
5. शनिदेव को तिल से बने पकवानों का भोग लगाएं।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?


कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?


तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?


कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?


मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।