Shani Rashifal 2025: साल 2025 की शुरूआत धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगी, लेकिन 29 मार्च से इस राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। इसके बाद का समय इनके लिए बहुत ही कष्टकारी रहेगा। 

Dhanu Rashi Par shani ki dasha 2025: शनि की स्थिति साल 2025 में धनु राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा। 29 मार्च से इस राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू होगा, जो पूरे साल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को एक के बाद एक कईं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह धनु राशि पर कैसा असर डालेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल की शुरूआत रहेगी शुभ फल देने वाली

साल की शुरूआत में शनि की स्थिति आपके लिए फायेदमंद पहेगी। घर-परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। कोई मंहगी खरीदारी भी इस समय आप कर सकते हैं। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा, इससे आपको लाभ होगा। तीसरा शनि आपके काम-काम की स्थिति को सुधारेगा और साथ ही साथ धन लाभ के योग भी बनाएग।

29 मार्च से शुरू होगी शनि की ढैय्या

29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ धनु राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी, जिसका असर पूरा साल बना रहेगा। इस दौरान कोई अप्रिय घटना इनके साथ घट सकती है। इस समय इनको वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा साथ ही रिस्क वाले कामों को करने से बचना होगा। कोई अशुभ समाचार भी इन्हें मिल सकता है। किसी सरकारी काम में उलझ सकते हैं। अगर कोई पुराना विवाद है तो वो एक फिर भी भड़ सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी डाउन फॉल रहेगा। मनचाही सफलता किसी काम में नहीं मिल पाएगी।

इस समय मिलेगी थोड़ी राहत

शनि ग्रह 13 जुलाई से 28 नवंबर तक वक्री स्थिति में रहेगा यानी उल्टी चाल से चलेगा। इस दौरान धनु राशि वालों को थोड़ी राहत मिलेगी और उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना कम करना पड़ेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। नौकरी और बिजनेस में भी आंशिक सफलता मिल सकती है।

ये उपाय करें-

1. किसी योग्य ब्राह्मण से शनि के मंत्रों का जाप करवाएं। जाप पूरा होने के बाद ब्राह्मण को दक्षिणा के साथ-साथ वस्त्र आदि का दान भी करें।
2. प्रत्येक शनिवार को काली गाय को हरा चारा खिलाएं।
3. हर शनिवार को शनि मंदिर में बैठकर शनि चालीसा का पाठ करें।
4. प्रत्येक अमावस्या पर कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
5. मंदिर के अन्नक्षेत्र में 7 तरह के अनाज व दालों का दान करें।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?


कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?


सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?

तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?


कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?


मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।