Shani Rashifal 2025: इस साल शनि की साढ़ेसाती मेष राशि पर लगभग पूरे साल रहेगी। ये स्थिति इनके लिए अच्छी नहीं रहेगी। इस राशि के लोगों को अनेक परेशानियों का सामना इस साल करना पड़ सकता है। 

Mesh Rashi Par shani ki dasha 2025: शनि हमारे सौर मंडल का सबसे धीरे चलने वाला ग्रह है। शनि को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 30 साल का समय लगता है। इस दौरान शनि अलग-अलग राशियों में प्रवेश करता है। साल 2025 में शनि पहले कुंभ राशि में और इसके बाद मीन राशि में रहेगा। शनि की ये स्थिति मेष राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगी। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह मेष राशि पर कैसा असर डालेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ठीक रहेगी साल 2025 की शुरूआत

साल 2025 की शुरूआत में शनि मेष राशि से ग्यारहवें स्थान पर रहेगा। 11वां शनि धन लाभ के लिए ठीक माना जाता है। यानी इस दौरान आपको धन लाभ के कई योग बनेंगे। बिजनेस-नौकरी दोनों में फायदा होगा। ये समय आपके लिए हर तरह से अनुकूल रहेगा। घर-परिवार में भी खुशहाली रहेगी।

29 मार्च से शुरू होगी साढ़ेसाती

29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही शनि की साढ़ेसाती मेष राशि पर शुरू हो जाएगी, जो पूरे साल रहेगी। साढ़ेसाती शुरू होते ही आपके बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है साथ ही दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं। अजबनी लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होते-होते रह जाएगी। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए ठीक नहीं रहेगा।

13 जुलाई से वक्री होगा शनि

ज्योतिषियों के अनुसार, 13 जुलाई से शनि मीन राशि में ही वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल चलने लगेगा। शनि की ये स्थिति 28 नवंबर तक रहेगी। ये समय भी इनके लिए ठीक नहीं रहेगा। पति-पत्नी में विवाद की संभावना बनेगी। पैसा हाथ में आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं। इस समय कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

ये उपाय करें-

1. किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर शनि का रत्न नीलम पहनें। इसके पहनने की विधि भी विद्वान से ही पूछें।
2. शनि के मंत्रों का जाप विधि-विधान से करें।
3. प्रत्येक शनिवार को उपवास करें और शनिदेव की तेल चढ़ाएं।
4. अमावस्या तिथि पर कुष्ठ रोगियों को तेल से बना भोजन जैसे पूरी, भजिए आदि का दान करें।
5. काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।


ये भी पढ़ें-

वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?


कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?

सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?


तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?


कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?


मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।