Shani Rashifal 2025: तुला राशि वालों के लिए शनि की स्थिति साल 2025 में शुभ फल देने वाली रहेगी। साल के अंतिम कुछ महीनों को छोड़ दें तो शेष समय इनके लिए शानदार रहेगा। धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी होंगे। 

Tula Rashi Par shani ki dasha 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि हमारे सौर मंडल का सबसे धीरे चलने वाला ग्रह है। शनि एक राशि में ढाई साल तक रहता है। इस तरह 12 राशियों का एक चक्र पूरा करने में शनि को 30 साल का समय लगता है। इतना ही समय शनि को सूर्य के एक चक्कर लगाने में लगता है। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह तुला राशि पर कैसा असर डालेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ रहेगी साल 2025 की शुरूआत

साल 2025 की शुरूआत में शनि तुला राशि से पांचवें स्थान पर रहेंगे। ये स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करेंगे और उस योजनाओं पर काम भी शुरू करेंगे। निकट भविष्य में इन योजनाओं का लाभ भी देखने को मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। मनचाहा भोजन भी मिलेगा।

29 मार्च को शनि बदलेगा राशि

शनि ग्रह 29 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। शनि की ये स्थिति भी शुभ फल देने वाली रहेगी। परिजनों और दोस्तों के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें इन्हें सफलता भी मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। स्टूडेंट्स के लिए ये समय बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा। विरोधी चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि इस समय मिल सकती है।

इस दौरान रहें संभलकर

13 जुलाई से 28 नवंबर तक शनि ग्रह वक्री रहेगा यानी उल्टी चाल चलेगा। शनि की ये स्थिति तुला राशि वालों के लिए ठीक नहीं कही जा सकती। कोई अपना ही व्यक्ति इनके साथ विश्वासघात कर सकता है। पैसों के मामलों में भी इन्हें सावधान रहना होगा। इस दौरान वाहन आदि की दुर्घटना से चोट लगने के योग बन रहे हैं। शत्रु एकत्रित होकर आपके साथ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं।

ये उपाय करें-

1. कांसे के बर्तन में तेल लें और इसमें अपना चेहरा देखकर ये तेल बर्तन सहित किसी को दान कर दें।
2. कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहर न करें और न ही किसी का दिल दुखाएं।
3. जरूरतमंदों की अपनी इच्छा के अनुसार भोजन, कपड़े आदि चीजों का दान करें।
4. प्रत्येक शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और मंत्रों का विधि-विधान से जाप करें।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?

कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?


सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?


कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?


मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।