Shani Rashifal 2025: इस पूरे साल कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। 29 मार्च तक शनि इसी राशि में रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा। ये साल कुंभ राशि वालों के लिए परेशान करने वाला रहेगा। 

Kumbh Rashi Par shani ki dasha 2025: साल 2025 कुंभ राशि वालों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। इस साल 29 मार्च तक शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा, इसके बाद तीसरा चरण शुरू होगा, जो पूरे साल रहेगा। ये साल धन हानि वाला रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बनी रहेंगी। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह कुंभ राशि पर कैसा असर डालेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल की शुरूआत रहेगी खराब

साल 2025 की शुरूआत में शनि कुंभ राशि में ही रहेंगे। इस समय कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा, जो बहुत ही कष्टकारी साबित होगा। सेहत से जुड़े मसले परेशान करेंगे। पैसों के लेकर भी किसी से विवाद हो सकता है। बनते हुए काम अटक सकते हैं। कोई बड़ा पारिवारिक विवाद भी हो सकता है।

29 मार्च से शुरू होगा साढ़ेसाती का तीसरा चरण

साल की शुरूआत के 3 महीने में कुंर्भ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा। 29 मार्च को जैसे ही शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा, जो पूरे साल रहेगा। ये समय भी इनके लिए ठीक नहीं रहेगा। पैसों के जुड़े काम बिगड़ सकते हैं। उधार दिए हुए पैसे अटक सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति और खराब हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में हार का मुंह देखना पड़ेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना लाभ नहीं मिल पाएगा। कोई दुर्घटना होने के योग भी इस समय बन रहे हैं। क्रोध में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं।

इस समय रहें और भी सावधान

13 जुलाई से 28 नवंबर के बीच का समय कुंभ राशि वालों के लिए और भी ज्यादा खराब रहेगा क्योंकि इस समय शनि वक्री रहेगा यानी उल्टी चाल चलेगा। पिता का पुत्र से पत्नी का अपने पति से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। कोई अपना ही व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

ये उपाय करें-

1. किसी शुभ दिन घर में शनि यंत्र की स्थापना करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
2. घर में या आस-पास कहीं शमी का पौधा लगाएं और रोज इसमें पानी डालें। जैसे-जैसे ये पौधा बड़ा होगा, आप पर शनिदेव की कृपा बढ़ती जाएगी।
3. गरीब लोगों को भोजन, कपड़े, अनाज आदि का दान करें।
4. प्रत्येक शनिवार कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं व जूते-चप्पल का दान करें।
5. शनिदेव को मंत्रों का जाप प्रत्येक शनिवार को विधि-विधान से करें।


ये भी पढ़ें-


मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?

कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?


सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?


तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?


मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।