Shani Rashifal 2025: इस साल शनि की स्थिति मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाली रहेगी। साल के अंत में जरूर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। शनि के शुभ फल के चलते इन्हें कईं उपलब्धियां इस साल मिल सकती हैं। 

Mithun Rashi Par shani ki dasha 2025: शनि ग्रह का नाम सुनते ही लोगों को मन में भय उत्पन्न हो जाता है। ऐसा नहीं है कि शनि सिर्फ अशुभ फल ही देता है। कईं बार शनि की स्थिति रंक को राजा भी बना सकती है। साल 2025 में मिथुन राशि वालों के लिए शनि की स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ अन्य कईं फायदे भी होंगे। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह मिथुन राशि पर कैसा असर डालेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल की शुरूआत रहेगी शानदार

साल 2025 की शुरूआत में शनि आपकी राशि से नौवें स्थान पर रहेगा। शनि की ये स्थिति आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। धन लाभ होगा और सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। बिजनेस में किए गए नए प्रयोग आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। घर के लिए नई वस्तुएं खरीद सकते हैं। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है।

29 मार्च के बाद मिलेंगे और शुभ फल

29 मार्च को जब शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में आएगा तो ये स्थिति भी मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगी। इनके व्यापार में इजाफा होगा। हालांकि इसके लिए मेहनत बहुत ज्यादा करने पड़ेगी। नौकरी में भी इस समय काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन इसका फल भविष्य में आपको जरूर मिलेगा। मकान, प्लाट या दुकान इस समय आप खरीद सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। संतान से सुख मिलने के योग भी इस समय बन सकते हैं।

इस समय रहना होगा सावधान

13 जुलाई से 28 नवंबर के बीच जब शनि वक्री रहेगा, उस समय मिथुन राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। ये समय इनके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई अपना ही व्यक्ति इनको धोखा दे सकता है। काम का बोझ इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि परिवार के लिए समय ही नहीं निकाल पाएंगे। इस समय सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें, दूसरों की बातों में न आएं।

ये उपाय करें-

1. प्रत्येक शनिवार को उपवास करें और शाम को उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर शनिदेव को भोग लगाएं। इसी खिचड़ी से अपना व्रत खोलें।
2. शनि के मंत्र- ऊं प्रां प्रीं स: श्नैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।
3. किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह लेकर शनि से संबंधित अनुष्ठान करवाएं।
4. काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी शनिवार के दिन मध्यमा अंगुली में धारण करें।
5. प्रत्येक शनिवार को शनिदेव की पूजा करें।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?


सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?


तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?


कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?


मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।