Shani Rashifal 2025: साल की शुरूआत में मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। 29 मार्च को इस राशि से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। इसके बाद का समय मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। 

Makar Rashi Par shani ki dasha 2025: साल 2025 मकर राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा क्योंकि 29 मार्च को इस राशि पर से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। इसके बाद का समय इनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इनके धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे हो सकते है। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह मकर राशि पर कैसा असर डालेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल की शुरूआत में रहेगी साढ़ेसाती

साल 2025 की शुरूआत में मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इस दौरान इनकी सेहत पर बुरा असर रहेगा। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी कुछ खास ठीक नहीं रहेगी। जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा।

29 मार्च से शुरू होंगे अच्छे दिन

29 मार्च तक शनि कुंभ राशि में रहेगा, तब तक ही मकर राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। जैसे ही शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा और इस राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। डूबा हुआ पैसा मिल सकता है। रोजगार में उन्नति होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मनचाहा रोजगार मिल सकता है। दुश्मन चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। लव लाइफ के मसले सुलझ सकते हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी और भी बढ़ जाएगी।

वक्री काल में रहें थोड़ा संभलकर

ज्योतिषियों के अनुसार, 13 जुलाई से 28 नवंबर तक शनि वक्री स्थिति में रहेगा। ये समय मकर राशि वालों के लिए थोड़ा सावधान रहने वाला है। जीवन साथी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में कोई अपना ही व्यक्ति धोखा दे सकता है। नौकरी में किसी बात पर अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

ये उपाय करें-

1. किसी योग्य विद्वान की सहायता से घर में शनि यंत्र की स्थापना करें और रोज इसकी पूजा करें।
2. शनिवार को उड़द की खिचड़ी का भोग शनिदेव को लगाएं और 11 दीपकों से आरती करें।
3. हर शनिवार को शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और काले वस्त्र, फूल आदि चीजें चढ़ाएं।
4. हर अमावस्या पर कुष्ठ रोगियों को तेल से बना भोजन जैसे भजिए-पुरी, मालपुए आदि खिलाएं।
5. जरूरतमंद लोगों को जूते-चप्पल, कपड़े, कंबल आदि का दान करें।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?


कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?


सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?


तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता

कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?


मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।