Shani Rashifal 2025: इस साल शनि की स्थिति वृषभ राशि वालों के लिए मिला-जुला फल देने वाली रहेगी। साल की शुरूआत और अंत में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, वहीं साल के बीच में शनि के कारण कईं शुभ फल मिलेंगे। 

Vrishbha Rashi Par shani ki dasha 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश कहा जाता है। प्राणियों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही देते हैं। साल 2025 में वृषभ राशि वालों के लिए शनि की स्थिति मिला-जुला फल देने वाली रहेगी। यानी शनि के कारण जहां शुभ फल मिलेंगे, वहीं कुछ अशुभ स्थितियां भी बन सकती हैं। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह वृषभ राशि पर कैसा असर डालेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल की शुरूआत में रहेंगे परेशान

साल 2025 की शुरूआत में शनि आपकी राशि से दसवें स्थान पर रहेगा। शनि की ये स्थिति आपके लिए परेशान करने वाली रहेगी। किसी बड़ी मुसीबत में इस समय आप फंस सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय ठीक नहीं रहेगा। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलने से निराशा होगी। कोई मानसिक कष्ट आपको बहुत परेशान करेगा।

29 मार्च के बाद शुरू होगा अच्छा समय

29 मार्च को जब शनि मीन राशि में प्रवेश करेगा तो वृष राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जोगा। इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी इस समय मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। चल-अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। अगर कोई कोर्ट-केस चल रहा है तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी।

कैसे रहेगा शनि का वक्री काल?

13 जुलाई से 28 नवंबर के बीच शनि वक्री रहेगा। ये समय वृषभ राशि वालों के लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। नौकरी में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, हालांकि अपनी सूझ-बूझ से आप इस समस्या का आसानी से हल निकाल लेंगे। भाइयों में संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद किसी की मध्यस्तता से खत्म हो सकता है। ईमानदारी से किए गए कामों का पूरा-पूरा फल आपको इस समय मिलेगा।

ये उपाय करें-

1. शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए 7 तरह के अनाज व दालों का मिश्रण करके पक्षियों के लिए छत पर रखें।
2. बैंगनी रंग के रूमाल हमेशा अपने पास रखें।
3. शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक तिल के तेल से करें।
4. जरूरतमंदों और गरीबों को काला कंबल, जूते-चप्पल, मोटा अनाज और लोहे के बर्तनों का दान करें।
5. चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा किसी पेड़ के आस-पास डालें।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?

मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?


कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?


सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?


तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?


कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?


मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।