Lucky Rashi Today: 21 अप्रैल 2025 को किसे मिलेगा मनचाही सक्सेस-किसकी टेंशन होगी दूर?

Published : Apr 20, 2025, 11:29 AM IST
rashifal 21 april 2025

सार

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए 21 अप्रैल शुभ रहेगा। नौकरी, व्यवसाय में लाभ, विवादों का समाधान, प्रेम में सफलता और संतान सुख मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

Lucky Rashi Today: 21 अप्रैल, सोमवार का दिन 6 राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहेगा। इनकी लाइफ की बहुत सी परेशानियां अपने आप ही दूर हो सकती है। बेकार के विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है वही नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। संतान के कारण समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ये हैं 21 अप्रैल, सोमवार की 6 भाग्यशाली राशियां- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ।

मेष वालों को मिलेगी मनचाही सफलता

इस राशि के लोगों को मनचाही सफलता इस दिन मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम इनके पक्ष में रहेंगे। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता निश्चित मानिए। सेहत के कारण दुखी है तो इसमें भी राहत मिलेगी। पैसों के लेन-देन के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। मनचाहा भोजन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन वाले को होगा फायदा

इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। बिजनेस में कोई नया प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है यानी इनका प्रमोशन हो सकता है। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। परिवार में कुछ बड़े और खास फैसले हो सकते हैं जो आपके पक्ष में रहेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह वालों की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबार में नए प्रस्ताव आ सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। जमीन के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय पहले से बेहतर बनी रहेंगी। बिजनेस में लाभदायक सौदे होंगे। भविष्य के लिए कोई बड़ी योजना की रुपरेखा बनेगी। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा।

कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कुछ समय आनंददायक यात्रा या किसी मांगलिक आयोजन में बीतेगा। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से भी सुख मिलेगा। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा एवं भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। यात्रा से लाभ होगा एवं नए काम की प्राप्ति भी होगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला वाले को मिलेगा संतान सुख

इस राशि के लोगों को संतान से जुड़ा सुख मिलेगा या इनके घर में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है। स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा एवं नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारिक लाभ भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को हर प्रकार की सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। समय सब प्रकार उत्तम है। योजनानुसार काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा में अपने समकक्षों से आप आगे निकल सकते हैं।

कुंभ वाले को योजना होगी सफल

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है, जिसका फायदा इन्हें लंबे समय तक मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार उत्तम रहेगा। कार्य स्थल पर वातावरण सौहार्द पूर्ण रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी वालों को प्रमोशन एवं व्यापार में उन्नति हो सकती है। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। कोर्ट में चल रहे विवादों में विजय मिलेगी। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम मिलेंगे ।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार
Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से