Lucky Rashi 21 December 2024: किसे मिलेगा अचीवमेंट-कौन करेगा बिजनेस में बड़ी डील?

Published : Dec 20, 2024, 03:40 PM IST
Lucky-Rashifal_21-Dec-2024

सार

21 दिसंबर, शनिवार को वृष, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। धन लाभ, पारिवारिक खुशियाँ और सफलता के योग हैं। बिजनेस में बड़ी डील और संतान सुख की संभावना।

Lucky Rashi of 21 December 2024: 21 दिसंबर, शनिवार का दिन 5 राशि वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो सकती हैं। प्रॉपर्टी भी ये लोग खरीद सकते हैं। ये हैं 21 दिसंबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, कर्क, कन्या, मकर और मीन।

वृष वालों को मिलेगा संतान सुख

इस राशि के लोगों को 21 दिसंबर, शनिवार को संतान सुख मिलेगा यानी इनके घर में नन्हा मेहमान आ सकता है या इनके बच्चे को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अनुभवी लोगों की बात मानकर आपको फायदा ही होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क वाले करेंगे बड़ी डील

इस राशि के बिजनेस से जुड़े लोग कोई बड़ी डील 21 दिसंबर, शनिवार को कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। संतान की कोई बात आपको गर्व का अनुभव करवाएगी।

कन्या वालों को मिलेगी मदद

इस राशि के लोगों को परिवार वालों या दोस्तों को कोई मदद मिल सकती है, जिसकी ये इच्छा रखते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पार्टनर से कोई मंहगा उपहार मिलना भी संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर वालों को होगा फायदा

इस राशि के लोगों को बिजनेस और नौकरी में फायदे के योग बन रहे हैं। ससुराल से कोई धन लाभ होगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। सुख-समृद्धि की चीजों पर पैसा खर्च होगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।

मीन वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग खुशहाल रहेंगे। इनकी कोई इच्छा जो काफी समय से रूकी हुई थी, पूरी हो सकती है। मेले या किसी अन्य कार्यक्रम में जाने से अच्छा लगेगा। मामा की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकती हैं। सेहत ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज