
नए साल का पहला दिन बुधवार भगवान शिव के पुत्र गणेश को समर्पित है। इस शुभ दिन गणपति की विशेष कृपा प्राप्त होगी। गणेश जी को कई नामों से जाना जाता है। गणेश जी की पूजा से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दो राशियों के जातक गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। हर कार्य में सफलता मिलेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार, 2025 में गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से मिथुन राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध और देवता गणपति हैं। बुध को व्यापार का स्वामी कहा जाता है। इसलिए मिथुन राशि के जातक व्यापार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। साथ ही ये लोग करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। गणेश और गुरु की कृपा से मिथुन राशि वालों को 2025 में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर में मनचाहा काम मिलेगा।
कन्या राशि
वर्तमान में छाया ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। अगले साल कन्या राशि के जातक केतु से मुक्त होंगे। गुरु का गोचर कन्या राशि वालों को करियर में सफलता दिलाएगा। गुरु की कृपा से इन लोगों का पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कन्या राशि में बुध उच्च का होता है। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध देव की कृपा से इस राशि के जातक करियर और व्यापार में विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आने वाले 2025 में, इन लोगों पर गणपति की विशेष कृपा दृष्टिगोचर होगी। गणपति के आशीर्वाद से इन लोगों के जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवन को नई दिशा मिलेगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।