Shukra Gochar 2024: शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश 4 राशि वालों को करेगा मालामाल

Published : Dec 20, 2024, 01:29 PM IST
Shukra-Rashifal-December-2024

सार

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें शुक्र भी एक है। शुक्र को ही सुख-संपत्ति देने वाला ग्रह माना जाता है। शुक्र की स्थिति जिसकी कुंडली में शुभ होती है, उसे जीवन में सभी ऐशो-आराम मिलते हैं। 

Shukra Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं। ये सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। इन नवग्रहों में शुक्र का भी विशेष महत्व है। आमतौर पर शुक्र 26 दिनों में राशि बदलता है लेकिन विशेष परिस्थितियों में कभी-कभी ये कम या अधिक समय भी किसी राशि में रुक सकता है। शुक्र ग्रह से ही जीवन में सुख-संपत्ति और ऐशो-आराम मिलते हैं। वर्तमान में ये ग्रह मकर राशि में है। 28 दिसंबर को शुक्र ग्ह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। शु्क्र के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। जानें कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

वृष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से धन लाभ के योग बनेंगे क्योंकि इस राशि का स्वामी ही शुक्र है। पहले के इन्वेस्टमेंट से भी लाभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पुश्तैनी संपत्ति मे से हिस्सा मिल सकता है। सेहत में काफी सुधार होगा।

सिंह वालों को मिलेगा बड़ा पद

शुक्र के कुंभ राशि में जाने से इस राशि के लोगों को राजनीति में बड़ा पद मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिलना संभव है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। स्त्री सुख मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह भी दूर होगी।

तुला वालों को मिलेगी संपत्ति

इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान आदि खरीद सकते हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। मंहगी चीजों की शॉपिंग भी कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोगों की किस्मत शुक्र के राशि परिवर्तन से चमक सकती है। धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे देखने को मिलेगी। स्त्री सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। पति-पत्नी के विवाद समाप्त होंगे।


ये भी पढ़ें-

4 जनवरी तक वृश्चिक राशि में रहेगा बुध, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत?


इन 3 तारीखों को जन्मे लोग 2025 में पाएंगे धन-दौलत


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज