Lucky Rashi 29 January 2025: कौन-सी 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ?

Published : Jan 28, 2025, 04:00 PM IST
Lucky-Rashifal_29-Jan-2025

सार

29 जनवरी को वृष, सिंह, मकर और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की, धन लाभ, बड़ी डील और किस्मत का साथ मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ भी संभव है।

Lucky Rashi of 29 January 2025: 29 जनवरी, बुधवार का दिन 4 राशि वालों के लिए सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। अतिरिक्त धन लाभ के योग भी इस दिन बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। ये है 29 जनवरी 2025 की 4 लकी राशियां- वृष, सिंह, मकर और मीन।

वृष वालों का होगा प्रमोशन

29 जनवरी को इस राशि के लोगों का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है साथ ही इन्हें अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंने से खुशी मिलेगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को अतिरिक्त धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। सेहत को लेकर जो परेशानी है, वह दूर हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत ही शुभ है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।

मकर वाले करेंगे बड़ी डील

इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ी डील इस दिन कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी। पुराने दोस्तों को मिलकर खुशी होगी। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मीन वालों को मिलेगी किस्मत का साथ

इस राशि के लोगों को को किस्मत का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पति-पत्नी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग से नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज