Lucky Rashi of 25 May 2025: 25 मई, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इनके अटके काम बन जाएंगे। इस दिन ये कर्जा चुकाने में भी सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। ये हैं 25 मई की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन।
Lucky Rashi of 25 May 2025: 25 मई, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। इनके जीवन में एक नहीं कईं खुशियों के मौके इस दिन आएंगे। इनके अटके हुए हर काम बन जाएंगे और बिजनेस-नौकरी में भी फायदा होगा। अगर इन्होंने किसी से कर्ज लिया है तो वह भी चुकता हो सकता है। अनुभवी लोगों के सहयोग से सही निर्णय ले सकते हैं। ये हैं 25 मई की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन।
26
मेष राशिफल 25 मई 2025 (Aries Horoscope Today)
बिजनेस में फायदेमंद सौदा हो सकता है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। नौकरी की स्थिति भी बेहतर रहेगी, अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संतान से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।
36
मिथुन राशिफल 25 मई 2025 (Gemini Horoscope Today)
आज वाहन सुख मिलेगा यानी नई गाड़ी खरीद सकते हैं। घर में कोई पसंदीदा मेहमान आ सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें मनचाहा परिणाम मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। उधार दिया पैसा मिल सकता है।
बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लव लाइफ की स्थिति में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। आज आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों से चल रहा विवाद खत्म होगा। मनचाहा भोजन खाने को मिलेगा।
अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। संतान से जुजडी कोई गुड न्यूज सुनकर बहुत खुशी होगी। घर में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। सामाजिक कामों में जाने का मौका मिलेगा, जहां आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।
66
मीन राशिफल 25 मई 2025 (Pisces Horoscope Today)
आज आपका दिन सुखद रहेगा। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। नौकरी-बिजनेस में लाभ की स्थिति रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपकी कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।