1 अक्टूबर 2023 को किस राशि वाले को मिलेगा किस्मत का साथ-कौन होगा मालामाल? जानें डेली राशिफल से

1 अक्टूबर, रविवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया और तृतीया तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 4:42 से शाम 6:11 तक रहेगा। रविवार को बुध ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिससे बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा।

 

Manish Meharele | Published : Sep 30, 2023 8:27 AM IST / Updated: Oct 01 2023, 08:30 AM IST

उज्जैन. 1 अक्टूबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को रुके हुए काम पूरे होंगे, इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलेगा। वृषभ राशि वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, ये कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। मिथुन राशि वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है, ये जल्दबादी में कोई निर्णय न लें। कर्क राशि वालों को यात्रा से लाभ होगा, बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर भी मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज और परिवार में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक है। इनकम ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

वृष राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा। परिवार के सहयोग के कारण सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। नया कार्य शुरू करने से पहले अपने परिवार वालों से सलाह जरूर लें। परिवार को बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफ़ेद

मिथुन राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
कही-सुनी गईं बातों पर ध्यान न दें। अंजान व्यक्ति पर विश्वास नहीं करें। पत्नी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस ठीक -ठाक चलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। दोपहर के बाद आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

कर्क राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज आप अपना काम पूरे मन से करेंगे, लेकिन उसका मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। आज आपकी सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक होगी। यात्रा से लाभ होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैगनी

सिंह राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
भूमि-भवन से लाभ की स्थिति बनेगी। प्रॉपर्टी का बिजनेस कर रहे लोगों को विशेष फायदा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। पुराने दोस्तों से लाभ मिलेगा। कार्य में आ रही रुकावट दूर होगी। किसी पार्टी में जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

कन्या राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप फिजूल की बातों में समय बर्बाद न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आपको नौकरी की तलाश है तो उसमें सफलता मिलेगी। काफी समय से अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी

तुला राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है, जिसे मन काफी परेशान रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। बिना बात दूसरों के झगडे़ में न पड़ें तो ही अच्छा है। बिजनेस ठीक रहेगा। अपने काम से काम रखें। यात्रा से बचें। इनकम भी ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सरकारी कामों में आ रही रुकावट दूर होगी। बैंकिग और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। परिवारिक जीवन में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी

धनु राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपको धन लाभ के साथ कईं तरह के दूसरे फायदे भी होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। माता -पिता का सहयोग मिलेगा। अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें, धोखा हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे

मकर राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
लंबे समय से अटका पैसा आज मिल सकता है। यात्रा करने से बचें। नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। अधिकारियों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- ब्लू

कुंभ राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। करियर के हिसाब से दिन बेहतर है। प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। आंखों को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी

मीन राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
कोर्ट -कचहरी के कार्य से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धैर्य के साथ काम करें, इससे इनकम में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सहयोगी तथा वरिष्ठ अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। विधार्थियों के लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला



 

 

Share this article
click me!