Aaj Ka Panchang 30 सितंबर 2023: हिंदू वर्ष का सातवां महीना आश्विन आज से, जानें शुभ-अशुभ योग

Published : Sep 30, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-30-Sept-2023

सार

30 सितंबर, शनिवार को रेवती नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे धाता नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:48 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू पंचांग में एक साल को कुल 12 महीनों में बांटा गया है। इनमें से सातवें महीने का नाम आश्विन है। इस महीने का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इस मास के शुरुआती 15 दिन श्राद्ध पक्ष रहता है और इसके बाद शारदीय नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा आदि त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार आश्विन मास का आरंभ 30 सितंबर, शनिवार से हो रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

30 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 September 2023)
30 सितंबर 2023, दिन शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 12.21 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि शुरू हो जाएगी। शनिवार को रेवती नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे धाता नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:48 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

30 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रेवती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:21 AM
सूर्यास्त - 6:12 PM
चन्द्रोदय - Sep 30 7:01 PM
चन्द्रास्त - Oct 01 8:03 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:53 AM – 12:40 PM
अमृत काल - 06:57 PM – 08:24 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:45 AM – 05:33 AM

30 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:45 PM – 3:14 PM
कुलिक - 6:21 AM – 7:50 AM
दुर्मुहूर्त - 07:56 AM – 08:43 AM
वर्ज्यम् - 03:44 PM – 05:13 PM


ये भी पढ़ें-

तर्पण के लिए कौन-सा समय सबसे शुभ? याद रखें श्राद्ध के ये 7 नियम


Gaya Pitru Paksha Mela 2023: गया को क्यों कहते हैं मोक्ष नगरी, यहां हर साल क्यों लगता है पितृ पक्ष मेला?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज