Aaj Ka Rashifal: 22 अक्टूबर 2023 को किसकी लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस-किसे मिलेगा जॉब में प्रमोशन? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 22 October 2023: 22 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा। इस दिन मूसल, गद, सर्वार्थसिद्धि, धृति, शूल नाम के 5 योग बनेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 04:26 से 05:52 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Oct 21, 2023 6:25 AM IST / Updated: Oct 22 2023, 09:05 AM IST

Daily Rashifal 22 October 2023: 22 अक्टूबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, यात्रा भी अनुकूल साबित होगी। वृष राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी, कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। मिथुन राशि वालों का विवाद हो सकता है, बिजनेस के लिए दिन ठीक नहीं है। कर्क राशि वाले पेट के रोग से परेशान रहेंगे, इन्हें प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपकी इनकम ठीक बनी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन का भी योग बन रहा है। हर काम सोच-समझकर करें। काम कुछ ज्यादा रहेगा। सहकर्मियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी

वृष राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नकौरी में आपका प्रभाव बढ़ जायेगा। बिजनेस ठीक चलेगा। काम के दौरान जल्दबाजी न करें। कोई पुराना रोग आपको परेशान करेगा। भाई-बहन का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
सामाजिक कामों में आना.-जाना होगा। बिजनेस के लिए समय अनुकूल नहीं है। कोर्ट कचहरी के कामों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- ग्रे

कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका खर्च बढ़ सकता है। काम में लापरवाही भारी पड़ेगी। किसी दूसरे के विवाद में न पड़ें। बिजनेस की स्थिति मंदी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
प्रेम प्रसंग संबंधों में बदल सकते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। आलस्य के कारण बनता काम बिगड़ सकता है। नए काम की शुरूआत सोच-विचार कर करें। पड़ोसियों के साथ रिश्ता मज़बूत बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- आसमानी

कन्या राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको भरपूर धन लाभ होगा। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। दूसरों के वाद-विवादों से दूरी बनाकर रखें। शत्रु पराजित होंगे। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। सेहत भी ठीक रहेगी। बच्चों से सुख मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया

तुला राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
धार्मिक यात्रा का योग आज बन रहा है। ईमानदारी से किए गए हर काम में सफलता मिलेगी। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहन की मदद से अटके काम पूरे होंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बेहतर है। संतान की उन्नति होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया

वृश्चिक राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज काम में मन लगेगा और सेहत भी ठीक रहेगी। किसी नई योजना के कारण भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कोई सीक्रेट बात लीक हो सकती है। महिलाओं के लिए दिन बेहतर है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद

धनु राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। दूसरों के विवाद में न पड़ें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- महरून

मकर राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका मनोबल उच्च रहेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। खर्च भी बढ़ सकता है। कोई बुरी खबर आज मिल सकती है। इनकम में कमी हो सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

कुंभ राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज बिजनेस में लाभ के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। राजनीतिक में काम करने वालों लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी जानकार व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। यात्रा का योग बनेगा। शत्रु परेशान करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद

मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज पुराने साथियों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए काम को लेकर योजना बन सकती है। बिजनेस के लिए दिन उत्तम है। परिवार में आपसी भाईचारा बना रहेगा। छात्रों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला


ये भी पढ़ें-

महिलाएं ये 3 चीजें भूलकर भी मायके से ससुराल न लेकर जाएं


आज भी जीवित हैं राक्षस ‘महिषासुर’ के वंशज, जानें कहां रहते हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!