Aaj Ka Rashifal: 8 अक्टूबर 2023 को किसकी चमकेगी किस्मत-कोर्ट केस में किसे मिलेगी जीत? जानें 12 राशियों का हाल

8 अक्टूबर, रविवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Oct 7, 2023 8:31 AM IST / Updated: Oct 08 2023, 08:21 AM IST

उज्जैन. 8 अक्टूबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। वृषभ राशि वाले दूसरों के विवाद में न पड़ें, इन्हें पत्नी से सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचें। कर्क राशि वालों को पारिवारिक सुख मिलेगा, ये जल्दबाजी में कोई काम न करें। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
भौतिक सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। आपके किए गए कामों की प्रशंसा होगी। नौकरी करने वाले के लिए दिन बेहतर रहेगा। भाग्य में उन्नति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहगी, इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

वृषभ राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
सरकारी कामों से लाभ होगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा का योग बनेगा। भरपूर पारिवारिक सुख मिलेगा। इनकम अच्छी होगी। दूसरों के विवाद में न पड़ें। बिजनेस के लिए समय अच्छा है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
वाहन चलते समय सावधान रहें, दुर्घटना का योग बन रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें और बेवजह के विवादों से बचें। लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। कोई मंहगी वस्तु नष्ट होने से आर्थिक हानि हो सकती है। काम के दौरान दौड़-धूप बनी रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी

कर्क राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख के योग भी आज बन रहे हैं। जल्दीबाजी में कोई भी काम न करें। बिजनेस की नई योजना बन सकती है। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

सिंह राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज इनकम ठीक रहेगी। आपके काम को सराहा जाएगा। यात्रा का योग आज बन रहा है। सामाजिक कार्यो में रूचि बढ़ सकती है। शत्रुओं से परेशान रहेंगे। खर्च बढ़ने से बजट गड़बड़ा सकता है। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे

कन्या राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
मेहनत के पूरा-पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में फायदा होगा। कोई नया काम पूरा होने में जोखिम रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक क्षेत्रों में आपका दबदबा बना रहेगा। नया निवेश के लिए दिन बहुत ही शुभ है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया

तुला राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। अटके हुए कामों में गति आएगी। प्रेम सम्बन्ध और मजबूत होंगे। बिजनेस से अच्छा-खासा फायदा होगा। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- केसरिया

वृश्चिक राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
वर्क प्लेस पर काम को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। लापरवाही भारी पड़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग
मिलेगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहने वाला है। मन में प्रसन्न बनी रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

धनु राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज कोई पुराना दोस्त मिलने आपके घर आ सकता है। इनकम अच्छी बनी रहेगी। कीमती वस्तु खो सकती है या नष्ट हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। पत्नी की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- हरा

मकर राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। इनकम ठीक रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है। भाई-बहन का भरपूर सहयोग मिलेगा। जल्दीबाजी में कोई काम न करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-महरून

कुंभ राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
बेरोजगारों को रोजगर मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को विशेष सफलत मिलेगी। लव लाइफ ठीक रहेगी, प्रेमी से गिफ्ट भी मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। किसी काम में बाधा आ सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी

मीन राशिफल 8 अक्टूबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रूचि के अनुसार भोजन मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील आज हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने से फायदा हो सकता है। लव लाइफ में परेशानी आ सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला


ये भी पढ़ें-

Karva Chauth 2023 Moon Rising Time: करवा चौथ पर कब होगा चंद्रोदय? नोट करें सही टाइम


Kyo Manate Hai Navratri: क्यों मनाते हैं नवरात्रि, ये 9 दिनों की ही क्यों होती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

Share this article
click me!