Daily Rashifal 2023: 15 दिसंबर 2023 को किन 2 राशि वालों का होगा प्रमोशन-कौन रहेगा दुश्मनों से परेशान? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 15 December 2023: 15 दिसंबर, शुक्रवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें। शुक्रवार को वर्धमान, कालदण्ड, वृद्धि और ध्रुव नाम के 4 योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Dec 14, 2023 6:11 AM IST

Daily Rashifal 15 December 2023: 15 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले बिजनेस की नई योजनाएं बनाएंगे, सर्दी, खांसी की समस्या बढ़ सकती है। वृषभ राशिफल के अनुसार, बिजनेस में लिया निर्णय उत्तम साबित होगा, परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मिथुन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, जिससे इनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कर्क राशि वालों की लापरवाही से काम बिगड़ सकता है, इन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके कारण बच्चों का मनोबल बढ़ेगा। बिजनसे से जुड़ी नईं योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सर्दी, खांसी बढ़ सकती है। अपना वादा पूरा करने में आप सफल रहेंगे। कोई आपके सरल स्वभाव का फायदा उठा सकता है। सोच-समझकर ही निर्णय लें।

Latest Videos

वृषभ राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई काम करने से आपको अधिक समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र में लिया गया निर्णय उत्तम साबित होगा। घर की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। अत्यधिक कार्यभार के कारण तनाव हो सकता है। परिवार और समाज दोनों में मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा होगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। भरोसेमंद व्यक्ति से कोई राज की बात पता चलेगी। घर-परिवार के लिए समय निकलाने में सफल रहेंगे। काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। खास लोगों के बीच रहने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कर्क राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी जरा सी लापरवाही काम बिगाड़ सकती है। समस्याओं से घबराने की बजाय समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है। ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है।

सिंह राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि घर के बुजुर्गों से सही सलाह मिलेगी। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपका संतुलित व्यवहार समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात होगी।

कन्या राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी को भी पैसा उधार न दें। राजनीतिक लोगों से संपर्क काम आएगा। परिवार के सदस्यों की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। नजदीकी लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।

तुला राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि पढ़ाई और करियर में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आज आपका अधिकांश समय बिजनेस मीटिंग्स में बीतेगा। खान-पान में गड़बड़ी के कारण पेट खराब हो सकता है। अनुभवी लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का भी कार्यक्रम बनेगा।

वृश्चिक राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं आज कुछ समय बच्चों के साथ बिताने से ख़ुशी मिलेगी। जरूरी कागजातों को संभालकर रखें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। सेहत अच्छी रह सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है।

धनु राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, नही तो बजट बिगड़ सकता है। किसी पर भी अकारण क्रोध न करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। घर का माहौल खुशनुमा हो सकता है। अत्यधिक तनाव सेहत बिगाड़ सकता है। रचनात्मक कामों में समय बीतेगा।

मकर राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस और नौकरी में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। मुश्किल समय में अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। खान-पान के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। घर के रख-रखाव में विशेष रुचि रहेगी। थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालें।

कुंभ राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें सार्वजनिक हो सकती हैं। नकारात्मक विचार सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे, परिणाम उतने ही अनुकूल होंगे। युवाओं को अपनी किसी दुविधा से राहत मिलेगी। यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा।

मीन राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि अतिआत्मविश्वास आपको धोखा दे सकता है। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। निजी कार्यों को स्वयं ही पूरा करने का प्रयास करें। कारोबार में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। घुटनों में दर्द हो सकता है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

16 दिसंबर को सूर्य बदलेगा राशि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा परेशान?


Khar Maas Ki Katha: सूर्यदेव को क्यों अपने रथ में लगाने पड़े ‘गधे’, कैसे शुरू हुआ खर मास?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

क्या IND-PAK बीच फिर खेले जाएंगे क्रिकेट मैच? पाकिस्तान में जयशंकर से क्या हुई बात? । SCO Summit
6 बदलाव घटा देंगे Breast Cancer का खतरा #Shorts
करवाचौथ पर बन रहा 5 राजयोग, 5 राशियों की महिलाओं के लिए होगा लकी । Karwa Chauth 2024
हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार, 13 मंत्रियों ने ली शपथ, दलित-जाट और OBC सब खुश
दिवाली से पहले 24 Oct. को गुरु पुष्य योग, जानें खरीददारी के सबसे शुभ मुहूर्त