Daily Rashifal 2023: 4 दिसंबर 2023 को किसे मिलेगी दुखभरी खबर, किसे मिलेगा अटका हुआ पैसा? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 4 December 2023: 4 दिसंबर, सोमवार को मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:16 से 09:36 तक रहेगा। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा न करें।

 

Manish Meharele | Published : Dec 2, 2023 8:39 AM IST

Daily Rashifal 4 December 2023: 4 दिसंबर, 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के साथ धोखा हो सकता है, ये कोई भी लापरवाही न बरतें। वृष राशि वालों का कोई राज उजागर हो सकता है, ये दूसरों की बातों और आंख मूंदकर भरोसा न करें। मिथुन राशि वालों को दुखद समाचार मिलेगा, जिसके कारण मन उदास रहेगा। कर्क राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी, धन लाभ भी होगा। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने कोई आपको धोखा दे सकता है। इसलिए पैसों के मामले में लापरवाही न बरतें। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। किसी प्रियजन से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। इनकम और खर्च की स्थिति समान रहेगी। खरीदारी करते समय मोल-भाव का ध्यान रखें।

Latest Videos

वृषभ राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका कोई राज़ उजागर हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर्स का उचित सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जोड़ों में दर्द से परेशानी बढ़ सकती है। व्यक्तिगत कार्यों में समय बीतेगा। दूसरों की बातों और आंख मूंदकर भरोसा न करें।

मिथुन राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज काम करते समय कोई अड़चन आ सकती है। बड़ा निर्णय लेते समय परिजनों से सलाह लेना उचित रहेगा। कोई दुखद समाचार मिलने से मन उदास हो सकता है। सहयोगियों का उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद करके अच्छा लगेगा।

कर्क राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज नौकरी और बिजनेस में उचित सफलता मिलेगी। पड़ोसी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। घर में अचानक मेहमानों के आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक सकता है। धन लाभ की संभावना है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिसके चलते आपकी तारीफ होगी।

सिंह राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि तनाव और चिड़चिड़ापन को अपने ऊपर हावी न होने दें। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। कोई भी निर्णय दिल की बजाय दिमाग से लें। काम ज्यादा होने से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। उधार दिया पैसा मिल सकता है। सामाजिक समारोहों में आपकी उपस्थिति रहेगी।

कन्या राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो आज वह सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। बिजनेस से जुड़ी नई योजना शुरू कर सकते हैं।

तुला राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई व्यक्तिगत चिंता आपको सता सकती है। आपको काम से थोड़ी देर के लिए ब्रेक भी लेना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी ऐसे व्यक्ति से अनबन हो सकती है जिस पर आप बहुत भरोसा करते हैं। भाइयों के साथ धन या बंटवारे को लेकर विवादों को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कागजात आदि ठीक से जांच लें। सेहत में पहले से सुधार होगा।

धनु राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान का कारण बन सकते हैं, जिससे मन में निराशा की स्थिति रहेगी। लेकिन लोग भी आपकी योग्यता की सराहना करेंगे। साहित्य पढ़ने में समय बिताएंगे। लव लाइफ और सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

मकर राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक निवेश के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी बात को लेकर मन में निराशा आ सकती है। दिन कुछ मिला-जुला प्रभाव देगा, लेकिन आप सकारात्मक दृष्टिकोण से स्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियाँ में समय बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप कोई नियम तोड़कर मुसीबत में पड़ सकते हैं। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में फायादा होगा। किसी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। संपर्कों की सीमा बढ़ेगी। मशीनरी का उपयोग करते समय सावधान रहें। संतान की गतिविधि पर नजर रखें।

मीन राशिफल 4 दिसंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि बच्चों की संगति और गतिविधियों को नज़रअंदाज़ न करें। आय की स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी सहायता मिलेगी। रोजाना के तनाव से थोड़ी राहत मिल सकती है। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए घर के सभी सदस्य मिलकर योजना बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Kumbh Rashifal Year 2024: लव या अरेंज मैरिज, बिजनेस या नौकरी, जानें साल 2024 में कुंभ राशि वालों के लिए क्या ठीक रहेगा?


Meen Rashifal Year 2024: नौकरी-लव लाइफ और बिजनेस, कैसा रहेगा मीन राशि वालों के लिए साल 2024?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ganesh Chaturthi 2024: देखें लालबागचा राजा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहली झलक | LaLbaugcha Raja
Vinesh Phogat Joins Congress: आते ही विनेश फोगाट ने दिखा दिए अपने तेवर, BJP का चिट्ठा खोला
Dharmpal Singh Video Viral: 'पुलवामा क्या है' फंस गए योगी के मंत्री #Shorts
AAP LIVE : Haryana के Meham में Sunita Kejriwal जी की बदलाव जनसभा | Haryana Elections 2024
Vinesh Phogat ने छोड़ दी रेलवे की नौकरी, जानिए क्या है आगे का प्लान । Bajrang Punia