1 अक्टूबर 2024 को कौन-सी 4 राशि वाले रहेंगे परेशान? पढ़ें अनलकी राशिफल

Published : Sep 30, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_1-Oct-2024

सार

1 अक्टूबर, मंगलवार का दिन मेष, कर्क, मकर और मीन राशि वालों के लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानियों, आर्थिक नुकसान और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ki Unlucky Rashi 1 October 2024: 1 अक्टूबर, मंगलवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। इनकी फैमिली लाइफ में समस्याएं बढ़ सकती हैं साथ ही सेहत पर भी बुरा असर हो सकता है। इन्हें पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 1 अक्टूबर, मंगलवार को कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी, जिसके कारण इनका दिन खराब हो सकता है। नौकरी में अधिकारी टारगेट पूरा करने का दबाव बनाएंगे। ना चाहते हुए भी कुछ गलत काम आपको आज करने पड़ सकते हैं। लव लाइफ को लेकर अपमान की स्थिति की सामना करना पड़ेगा।

कर्क वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत 1 अक्टूबर, मंगलवार को बिगड़ सकती है। पुराने रोगों के चक्कर में अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दिन किसी भी क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो भविष्य में नुकसान होगा। माता-पिता से किसी बात पर बहस हो सकती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहींतो आपको इससे नुकसान ही होगा।

मकर वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को आज कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिसके कारण आप पूरा दिन परेशान रहेंगे। सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पति-पत्नी के विवाद का असर पूरे घर के लोगों पर होगा। ससुराल पक्ष में भी किसी से कहासुनी हो सकती है। सेहत का भी ध्यान रखें।

मीन वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 1 अक्टूबर, मंगलवार को बिजनेस-नौकरी में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। संतान के कारण पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। सरकारी काम वालों को अधिकारियों की खरी-खोटी सुननी पड़ेगी। हाथ आया फायदे का सौदा फिसल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज