
ज्योतिष शास्त्र में गुरु को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। ये ग्रह अन्य ग्रहों के साथ मिलकर कईं शुभ योग बनाता है। जब गुरु ग्रह चंद्रमा के साथ होता है तो गजकेसरी नाम का अत्यंत शुभ योग बनता है। इस बार गजकेसरी योग दिवाली से पहले बन रहा है। ऐसा होने से 3 राशि के लोगों को जबरदस्त फायदा होने के योग बन रहे हैं। इन 3 राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आगे जानिए कब बनेगा ये शुभ योग और किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल…
दिवाली से पहले कब बनेगा गजकेसरी योग?
पंचांग के अनुसार, गुरु ग्रह इस समय वृषभ राशि में स्थित है। दिवाली से ठीक पहले यानी 19 अक्टूबर को चंद्रमा भी वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। ऐसा होते ही गजकेसरी नाम का शुभ योग बन जाएगा। ये शुभ योग 21 अक्टूबर की रात तक रहेगा। गजकेसरी नाम के शुब योग बनने से मेष, कन्या और तुला राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
मेष राशि वालों पर होगी देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा
इस राशि वालों के लिए गजकेसरी योग फलदायी साबित होगा। इस दौरान इन पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। जीवन में कई तरह के सुख आएंगे। व्यक्ति को सुख, शांति और संतोष की प्राप्ति होगी। आप बेवजह के खर्चों से बचेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार में तनाव कम होगा, सभी लोग मिल-जुलकर सुखी जीवन व्यतीत करेंगे। आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल पर जाने का योग बनेगा। दामाद के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कन्या राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल
गजकेसरी योग इस राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। गुरु और चंद्रमा के आशीर्वाद से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में कई खुशी के पल आएंगे। इस राशि के जातकों के लिए यह राजयोग किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। नौकरी और व्यापार के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान किए गए शुभ काम आपको बहुत सफलता दिला सकते हैं, इसलिए रुके हुए कामों को दोबारा शुरू कर सकते हैं। आपको अपने गुरु और पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार भी बहुत लाभदायक होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी, वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
तुला वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
गजकेसरी राजयोग तुला राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत कर सकता है। इस दौरान आपको धन लाभ तो होगा ही, साथ ही आप भविष्य के लिए धन संचय भी कर पाएंगे। नौकरी के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में आपको कई लाभ दे सकती है। इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।