किन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुसीबतें? पढ़ें 29 सितंबर 2024 का अनलकी राशिफल

Published : Sep 28, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_29-sept-2024

सार

29 सितंबर, रविवार का दिन 4 राशियों के लिए आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और विवाद लेकर आया है। जानिए, क्या आपकी राशि भी इनमें शामिल है और कैसे बचें इन परेशानियों से।

Aaj Ki Unlucky Rashi 29 September 2024: 29 सितंबर, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए नई परेशानियां लेकर आया है। इनकी लाइफ में पैसों की तंगी बनी रहेगी। सेहत को लेकर भी समस्या बनी रहेगी। विवादों के कारण टेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 29 सितंबर, रविवार को धन हानि की संभावना बन रही है। बिजनेस में कोई डील कैसिंल हो सकती है और नौकरी में भी परेशानी बनी रहेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से नुकसान होगा। इस दिन विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।

कर्क वालों को हो सकता है विवाद
इस राशि के लोगों का 29 सितंबर, रविवार को किसी से विवाद हो सकता है। इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। लव लाइफ में किसी तीसरे के आने से परिवार में क्लेश होगा, मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला वाले न करें इन्वेस्टमेंट
इस राशि के लोग 29 सितंबर को भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय इस दिन ले सकते हैं, जिसके कारण भविष्य में परेशान होना पड़ेगा। कोई भी बड़ा निर्णय आज लेने से बचना चाहिए। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है।

मीन वालों को होगा पछतावा
इस राशि के लोगों को 29 सितंबर को अपने किसी काम के कारण पछताना पड़ेगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। हाथ आया फायदे का सौदा फिसल सकता है। धन हानि के योग भी इस दिन बन रहे हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज