कौन-सी 5 राशि वाले रहेंगे बदकिस्मत? जानें 10 सितंबर 2024 का अनलकी राशिफल

Published : Sep 09, 2024, 06:00 PM ISTUpdated : Sep 09, 2024, 06:12 PM IST
Unlucky-Rashifal_10-sept-2024

सार

10 सितंबर, मंगलवार का दिन मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। प्रेम, धन, स्वास्थ्य और करियर के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ki Unlucky Rashi 10 September 2024: 10 सितंबर, मंगलवार का दिन 5 राशि वालों के लिए नई परेशानियां लेकर आया है। इस दिन इनके जीवन में कईं निगेटिव बातें हो सकती हैं। पैसों के लिहाज से भी दिन ठीक नहीं रहेगा। व्यर्थ की परेशानी लाइफ में टेंशन बढ़ा सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वाले रहेंगे बदकिस्मत
इस राशि के लोग 10 सितंबर अनलकी यानी बदकिस्मत रहेंगे। लव लाइफ के मसले उलझ सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से खराब रहेगी। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। पैसों को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत बिगड़ सकती है।

कर्क वाले रहेंगे टेंशन में
इस राशि के लोग 10 सितंबर को किसी टेंशन में रहेंगे। पहले के विवाद एक बार फिर सामने आ सकते हैं। संतान के कारण समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है। दोस्तों से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनकर टेंशन बढ़ सकती है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें।

कन्या वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 10 सितंबर को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। पैसों के मामले में कोई भी लापरवाही न करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। परिवार में विवाद होगा।

वृश्चिक वालों को होगा विवाद
10 सितंबर को इस राशि के लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। जिसकी वजह से पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लव लाइफ की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। संतान के कारण बदनामी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन वाले फसेंगे परेशानी में
इस राशि के लोग 10 सितंबर को किसी परेशानी में फंस सकते हैं। सेहत के जुड़ी परेशानी बड़ा रूप ले सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। दूसरों के मामले में दखल लेना भारी पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का पद हाथ से निकल सकता है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज