8 सितंबर 2024 का अनलकी राशिफल: किन 3 राशियों के लिए भारी रहेगा दिन?

Published : Sep 07, 2024, 06:00 PM ISTUpdated : Sep 08, 2024, 11:13 AM IST
Unlucky-Rashifal_8-sept-2024

सार

8 सितंबर 2024 को मेष, तुला और कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत सलाह से बचें और सावधानी बरतें।

Aaj Ki Unlucky Rashi 8 September 2024: 8 सितंबर, रविवार का दिन 3 राशि वालों के लिए नई मुसीबतें लेकर आ रहा है। इनके जीवन में सेहत से जुड़ी कईं समस्याएं एक साथ आ सकती हैं। जरूरी कामों के लिए किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी विवाद में इनका नाम आ सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वाले फसेंगे मुसीबत में
इस राशि के लोग 8 सितंबर को किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां इनके जीवन में बनी रहेगी। नौकरी-बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। परिवार में बार-बार क्लेश की स्थिति बनेगी। संतान के कारण टेंशन बनी रहेगी। पैसों के मामले में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। रात अंत तक कोई बुरी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

तुला वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 8 सितंबर को कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। पहले किए गया इन्वेस्टमेंट डूबने से धन हानि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में हार का सामना करना पड़ेगा। संतान के कारण पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत के मामलों को नजरअंदाज न करें। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। लव लाइफ के विवाद सार्वजनिक होने से सम्मान में कमी आ सकती है।

कुंभ वालों को मिलेगी गलत सलाह
इस राशि के लोग 8 सितंबर को किसी गलत सलाह में फंसकर अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातें क्लेश का कारण बन सकती है। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाहन आदि भी सावधानी से चलाएं। वर्क प्लेस यानी ऑफिस-दुकान पर भी किसी से नोंक-झोंक की स्थिति बन सकती है।


ये भी पढ़ें-

किसने दिया था श्रीगणेश को श्राप? जानें 5 रोचक बातें, तीसरी सबसे ‘रहस्यमयी’


गणेश चतुर्थी 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय, टल जाएंगे आने वाले संकट


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज