
Aaj Ki Unlucky Rashi 6 September 2024: 6 सितंबर, शुक्रवार का दिन 5 राशि के लोगों के लिए कुछ ज्यादा अच्छा नही रहेगा, इनके जीवन की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। बेकार की बातों पर किसी से विवाद हो सकता है। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…
मेष वालों की बढ़ेगी परेशानी
इस राशि के लोगों की परेशानी 6 सितंबर को बढ़ सकती है। समाज में अपमान की स्थिति बनेगी। छोटी-छोटी बातों पर घर में तकरार हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, नहीं तो घटना-दुर्घटना हो सकती है। नौकरी-बिजनेस में हानि होने से टेंशन बनी रहेगी।
कर्क वाले रहें सावधान
इस राशि के लोग 6 सितंबर को सावधान रहें, इन्हें दुश्मन नुकासन पहुंचाने की कोशिश करेंगे। संतान के कारण किसी से विवाद होने की संभावना भी बन है। किसी कारण कोर्ट-कचहरी में चक्कर लगाने पड़ेंगे। मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। सेहत से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।
कन्या वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 6 सितंबर को धन हानि हो सकती है। पहले किया गया इन्वेस्टमेंट भी नुकसान ही देगा। बिजनेस आदि में कोई भी निवेश आज न करें। लोगों की गलत सलाह आपके लिए नुकसान का कारण बनेगी। पारिवारिक मामलों के लिए भी आज का दिन ठीक नहीं रहेगा।
धनु वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 6 सितंबर को कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे इनकी टेंशन और भी बढ़ सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण अस्पताल में चक्कर लगाने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से किसी से विवाद होने की भी संभावना है।
कुंभ वालों का होगा विवाद
इस राशि के लोगों की 6 सितंबर को किसी से छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। वर्क प्लेस पर भी किसी से नोंक-झोंक की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ से जुड़े मसले सार्वजनिक हो सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
ये भी पढ़ें-
हरतालिका तीज 2024 से चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत, ‘राजयोग’ देगा शुभ फल
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।