ये हैं 11 सितंबर 2024 की 4 अनलकी राशियां, जानें कैसा बीतेगा इनका दिन?

Published : Sep 10, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_11-sept-2024

सार

11 सितंबर को वृष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों को सावधान रहना होगा। धन हानि, स्वास्थ्य समस्याएं और अपमान जैसी परेशानियां इनके दिन को कठिन बना सकती हैं।

Aaj Ki Unlucky Rashi 11 September 2024: 11 सितंबर, बुधवार का दिन 4 राशि वालों के लिए नई उतार-चढ़ावा वाला रहेगा। इनके जीवन में एक साथ कईं परेशानियां आ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, आज इन राशि वालों के परिवार में छोटी-छोटी बातों पर क्लेश की स्थिति बन सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

वृष वाले रहें सावधान
इस राशि के लोग 11 सितंबर को सावधान रहें, कोई दुश्मन इनके खिलाफ साजिश रच सकता है। वाहन भी सावधानी से चलाएं क्योंकि चोंट-मोच के योग बन रहे हैं। सेहत में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। दोस्तों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आज टेंशन ज्यादा रहेगी।

मिथुन वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 11 सितंबर को किसी कारण से धन हानि हो सकती है। पुराने विवाद फिर से सामने आने से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कोई बुरी खबर इन लोगों की नींद उड़ा सकती है। पैसों के लेन-देन में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। संत का ध्यान रखें।

तुला वालों की बिगड़ सकती है सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत 11 सितंबर बिगड़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे और पैसा भी काफी खर्च होगा। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अधिकारी भी इनसे नाराज रहेंगे। कोई नई समस्या सामने आ सकती है।

कुंभ वालों का होगा अपमान
11 सितंबर को इस राशि के लोगों का किसी वजह से अपमान हो सकता है। लव लाइफ के मामले बिगड़ सकते हैं। संतान के कारण कोई बड़ी टेंशन हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। राजनीति से जुड़े लोगों को नुकसान होगा। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज