14 अक्टूबर 2024 का अनलकी राशिफल: किसे होगा नुकसान, कौन फंसेगा मुसीबत में?

Published : Oct 13, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_14-Oct-2024

सार

14 अक्टूबर, सोमवार को वृष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। सेहत, धन, रिश्तों और कामकाज में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ki Unlucky Rashi 14 October 2024: 14 अक्टूबर, सोमवार का दिन 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इनके जीवन में भागदौड़ बनी रहेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से खराब हो सकती है। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। लव लाइफ के मसले सुलझ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

वृष वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत 14 अक्टूबर, सोमवार को बिगड़ सकती है। उपचार में पैसा भी खर्च होगा और परेशानी भी बनी रहेगी। लव लाइफ में विवाद की स्थिति बनेगी। प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप हो सकता है। कुछ काम चाहते हुए भी नहीं कर पाएंगे। हर काम सावधान रहते हुए करें तो बेहतर रहेगा।

कन्या वाले रहेंगे अनलकी
इस राशि के लोगों को 14 अक्टूबर, सोमवार को किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। पैसों के मामले में सावधान रहें। दुश्मन आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं, सावधान रहने की जरूरत है। माता-पिता से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक वालों को होगा विवाद
इस राशि के लोगों का 14 अक्टूबर को किसी से विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष से होता हुआ फायदा रुक सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरी में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो पेट से संबंधित रोग परेशान करेंगे।

मीन वालों रहें सावधान
इस राशि के लोग 14 अक्टूबर को सावधान रहें क्योंकि दुश्मन इनके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकता है। दोस्तों से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन विचलित हो सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ के मसले उलझ सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज