17 सितंबर 2024 को किन 3 राशियों पर होगा संकट? जानें अनलकी राशिफल से

Published : Sep 16, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_17-sept-2024

सार

17 सितंबर, सोमवार का दिन वृष, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। वृष राशि वालों को कोई बुरी खबर मिल सकती है, कन्या राशि वाले किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं और कुंभ राशि वालों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।

Aaj Ki Unlucky Rashi 17 September 2024: 17 सितंबर, सोमवार का दिन 3 राशि वालों के लिए काफी परेशान करने वाला होगा। इनकी लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लव लाइफ के मामले उलझ सकते हैं। बच्चों को लेकर किसी से विवाद भी हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

वृष वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 17 सितंबर को कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिसके कारण इनका पूरा दिन खराब रहेगा। पैसों को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। न चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ सकते हैं। कोई बड़ा फायदा होते होते रह जाएगा। लव लाइफ के मामले उलझ सकते हैं जिससे टेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।

कन्या वाले फसेंगे बड़ी परेशानी में
इस राशि के लोग 17 सितंबर को किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। आपके फैसले का परिवार के सभी लोग विरोध करेंगे। बिजनेस-नौकरी की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। संतान के कारक किसी से विवाद की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

कुंभ वाले न करें पैसों का लेन-देन
इस राशि के लोग 17 सितंबर को पैसों के लेन-देन करने का प्रयास करेंगे। माता-पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। इस दिन किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो ये पैसा वापस नहीं मिलेगा। लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपको सलाह दे तो पहले उस पर विचार करें। बिना सोचे समझें कोई भी काम न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-

सूर्य के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों पर आएगा संकट? होगा विवाद और धन हानि

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज