किन 4 राशियों के लिए भारी रहेगा 18 सितंबर 2024 को होने वाला चंद्रग्रहण?

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को होगा। ये चंद्रग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण कुछ राशि वालों के लिए परेशान करने वाला रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Sep 16, 2024 11:09 AM IST / Updated: Sep 18 2024, 08:43 AM IST

Chandra Grahan 2024 Rashifal: 18 सितंबर, बुधवार को साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण होगा। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक आदि मान्य नहीं होगा। भारतीय समय के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण सुबह 06:11 से शुरू होगा जो 10:17 तक रहेगा। इसका सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा। वैसे तो सभी राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का असर होगा, लेकिन कुछ राशि वाले इससे बहुत ज्यादा प्रभावित होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

मेष राशि वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इनके बनते हुए काम अटक सकते हैं। बेकार के कामों में समय बीतेगा, जिसका भविष्य में कोई फायदा भी नहीं होगा। लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Latest Videos

कर्क वालों को मिलेगी बेड न्यूज
इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के कारण कोई बुरी खबर मिल सकती है। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। नौकरी में टारगेट को लेक प्रेशर काफी बढ़ सकता है। इस समय लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। संतान के कारण परेशानी होगी।

कन्या वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। इलाज में काफी पैसा खर्च होगा, जिससे कारण आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद होगा।

मीन वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के चलते सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये ग्रहण इसी राशि में होगा। इस राशि के लोगों के साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है, इसलिए ये वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से भी विवाद करने से बचें नहीं तो मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है।


ये भी पढ़ें-

श्राद्ध के 15 दिन में होंगे 2 ग्रहण, क्या भारत में दिखेंगे? जानें सूतक का समय


18 सितंबर 2024 को है चंद्रग्रहण, इस दौरान ये 6 काम ना करें?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

पितृपक्ष में श्राद्ध ना करने पर होती हैं 4 परेशानियां । Pitra Paksha 2024
न घर-न जमीन फिर भी करोड़पति हैं दिल्ली की नई CM आतिशी । Delhi New CM Atishi Marlena
Amit Shah LIVE: प्रधानमंत्री गरीब परिवार में पैदा हुए लेकिन 15 देशों ने उन्हें सम्मान दिया
दिग्गजों को पछाड़ आतिशी कैसे बनीं 'एक्सीडेंटल CM', जानें अंदर की कहानी । Atishi Marlena
योगी राज में बेबस पुलिस, आखिर क्यों पटरी पर बैठ गए दारोगा जी? । Aligarh Police Viral Video