
Aaj Ki Unlucky Rashi 15 September 2024: 15 सितंबर, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी की स्थिति ठीक नहीं रहेगी, बिजनेस में नुकसान के योग बन रहे हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…
मेष वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 15 सितंबर को कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन और बढ़ जाएगी। नौकरी में टारगेट को लेकर प्रेशर बना रहेगा। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील होते-होते रह जाएगी। परिवार में किसी बात को लेकर बड़ा क्लेश हो सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
कर्क वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 15 सितंबर को पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है। दूसरों के मामले में ज्यादा न बोलें नहीं तो विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी से नोंक-झोंक की स्थिति बनेगी। आपकी कोई सीक्रेट बात सार्वजनिक हो सकती है, जिससे सम्मान को ठेस पहुंचेगी। सेहत को लेकर भी सावधान रहें।
तुला वालों का होगा विवाद
इस राशि के लोगों का 15 सितंबर को किसी से विवाद हो सकता है, जिसके कारण इनकी टेंशन और अधिक बढ़ सकती है। दूसरों को बातों में आकर ये खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। इनवेस्टमेंट में दिमाग न लगाएं क्योंकि इसके लिए समय ठीक नहीं है। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको परेशान कर करेगी।
मीन वाले फसेंगे परेशानी में
इस राशि के लोग आज किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। किसी बात पर माता-पिता से विवाद हो सकता है। किसी को भी पैसा उधार न दें। व्यर्थ के झंझटों में फंस सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं बनी रहेंगी। पति-पत्नी में किसी तीसरे को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
ये भी पढ़ें-
सूर्य के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों पर आएगा संकट? होगा विवाद और धन हानि
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।